लाइव टीवी

Hrithik Roshan Apartment: दो लग्जरी अपार्टमेंट के मालिक बनने वाले हैं ऋतिक रोशन, 97.60 करोड़ रुपए हैं कीमत!

Hrithik Roshan
Updated Oct 25, 2020 | 11:25 IST

Hrithik Roshan Apartment: ऋतिक रोशन ने मुंबई के जुहू वर्सोवा लिंक रोड में दो अपार्टमेंट्स खरीदे हैं। इसकी कीमत 97.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये बिल्डिंग के 14वें, 15वें और 16वें फ्लोर पर हैं।

Loading ...
Hrithik RoshanHrithik Roshan
Hrithik Roshan
मुख्य बातें
  • ऋतिक रोशन ने दो नए अपार्टमेंट्स खरीदे हैं।
  • ऋतिक रोशन के इन अपार्टमेंट्स की कीमत 97.60 करोड़ रुपए है।
  • ऋतिक रोशन ने ये अपार्टमेंट मुंबई के जुहू वर्सोवा लिंक रोड इलाके में खरीदा है।

मुंबई. ऋतिक रोशन के लिए साल 2019 काफी अच्छा रहा था। उनकी कमबैक फिल्म सुपरहिट 30 और वॉर ब्लॉकबस्टर रही थी। वहीं, इस साल ऋतिक ने दो नए अपार्टमेंट्स खरीदे हैं। इन दोनों अपार्टमेंट्स की कीमत 97.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन ने ये अपार्टमेंट मुंबई के जुहू वर्सोवा लिंक रोड इलाके में खरीदा है। ये बिल्डिंग के 14वें, 15वें और 16वें फ्लोर पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो अपार्टमेंट 38 हजार स्क्वायर फीट पर फैला हुए हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लैट 46,800 स्क्वायर फीट है। ये 6,500 स्क्वायर फीट खुली छत है। इसके अलावा उनकी एक अपनी लिफ्ट है। सूत्रों के मुताबिक मन्नत बिल्डिंग में ऋतिक के परिवार को 10 पार्किंग स्लॉट मिले हैं।

एक अपार्टमेंट की कीमत 67.50 करोड़ रुपए 
रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को ये डील फाइनल हो गई है। एक्टर ने दोनों ड्यूप्लेक्स फ्लैट का अलग-अलग रजिस्ट्रेशन किया है। एक अपार्टमेंट 27,534.85 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसकी कीमत 67.50 करोड़ रुपए है।  

ऋतिक रोशन ने दूसरे अपार्टमेंट 40 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। ये अपार्टमेंट 14वें फ्लोर पर है और 11,165.82 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। एक्टर ने फ्लैट के रजिस्ट्रेशन और स्टांप ड्यूटी के लिए 1.95 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। 

कृष 4 में आएंगे नजर
ऋतिक रोशन फिलहाल जुहू के प्राइम बीच हाउस में किराए के मकान में रह रहे हैं। ऋतिक रोशन इसके लिए हर महीने 8.25 लाख रुपए किराया देते हैं। ऋतिक सोशल मीडिया पर अपार्टमेंट की फोटोज शेयर करते हैं।   

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन फिल्म कृष 4 में नजर आने वाले हैं। ये कृष का फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है। कृष 3 साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें प्रियंका चोपड़ा, विवेक ओबरॉय और कंगना रनौत लीड रोल में थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।