लाइव टीवी

आलिया भट्ट ने किया ऐलान, जल्द ही बदलेंगी अपना नाम, जानिए क्या है वजह...

Updated Aug 21, 2022 | 17:30 IST

Alia Bhatt soon changed her surname : आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस लगातार इंटरव्यू दे रही हैं। एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वो कब अपना सरनेम बदलेंगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
alia bhatt
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी हैं
  • एक्ट्रेस बोलीं- जल्द बदलेंगी अपना सरनेम
  • ब्रह्मास्त्र में रणबीर और आलिया आएंगे नजर

Alia Bhatt soon changed her surname : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और बेसब्री से आने वाले मेहमान का इंतजार कर रहे हैं। कपल ने अप्रैल महीने में शादी की थी। शादी के बाद से हर कोई जानना चाहता था कि आलिया अपना सरनेम कब बदलेंगी। अब इस सवाल का जवाब खुद आलिया भट्ट ने दिया है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि वो जल्द अपना नाम बदलेंगी।

एक्ट्रेस ने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि वो जल्द अपने नाम में कपूर एड करेंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि वो लंबे समय से अपने नाम में बदलाव करने की सोच रही हैं, लेकिन बिजी शेड्यूल और ट्रैवलिंग की वजह से समय नहीं मिल रहा है। आलिया ने कहा, हमें अब बेबी होने वाला है। मैं सिर्फ भट्ट नहीं रहना चाहती हूं, जब सारे कपूर एक साथ ट्रैवल करेंगे। आप समझ रहे हैं मैं क्या कहना चाहती हूं? मैं लेफ्ट आउट फील नहीं करना चाहती हूं।

आलिया हाल ही में बेबीमून से लौटी हैं। एक्ट्रेसे ने बेबीमून के समय में रणबीर कपूर का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में रणबीर कपूर ब्लू शर्ट में नजर आए थे। एक्टर देवा- देवा सॉन्ग पर झूमते नजर आए थे। एक्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था मेरी जिंदगी की रोशनी।

ये भी पढ़ें - नए अंदाज में कपिल शर्मा करेंगे 'द कपिल शर्मा सीजन 4' का आगाज, कॉमेडियन का स्वैग देख फैन ने पूछा - ऐज रिवर्स कैसे किया?
 

ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर अग्नि अस्त्र का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। आलिया और रणबीर पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। आलिया फिल्म में रणबीर की प्रेमिका ईशा का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त बज बना हुआ है। ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।