लाइव टीवी

आर्टिकल 15 के बाद एक बार फिर साथ आए अनुभव सिन्हा- आयुष्मान खुराना, शेयर किया 'अनेक' का फर्स्ट लुक

Updated Feb 02, 2021 | 15:10 IST

आयुष्मान खुराना ने अपनी अपकमिंग फिल्म अनेक की घोषण कर दी है। इस फिल्म में वह एक बार फिर आर्टिकल 15 के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के साथ काम करने जा रहे हैं।

Loading ...
Ayushmann Khuranna, Anubhav Sinha
मुख्य बातें
  • आयुष्मान खुराना और अनुभव सिन्हा फिल्म के लिए साथ आए हैं।
  • आयुष्मान और अनुभव सिन्हा की फिल्म का नाम 'अनेक' होगा।
  • आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है।

मुंबई. आर्टिकल 15 के बाद आयुष्मान खुराना  और डायरेक्टर अनुभव सिन्हा एक बार फिर साथ आए हैं। आयुष्मान खुराना ने अपनी अपकमिंग फिल्म अनेक की घोषण कर दी है। फिल्म से आयुष्मान का लुक भी सामने आया है। 

अनुभव सिन्हा और आयुष्मान दोनों ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर साझा की है। फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू की गई है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनेक फिल्म का शूटिंग शेड्यूल देश के उत्तर पूर्व क्षेत्र में होगी।  आयुष्मान फिल्म में पहली बार 'जोशुआ' लुक में नजर आने वाले हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी का खुलासा नहीं हुआ है। 

सबसे महंगी फिल्म
सूत्र के मुताबिक ’अनेक’ डायरेक्टर अनुभव की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म को बनारस मीडिया वर्क्स व टी-सीरीज के तहत भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा प्रोड्यूस कर रहे हैं।

अनुभव सिन्हा और आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 साल 2019 में रिलीज हुई थी। क्रिटिक्स ने फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था। फिल्म ने 93 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना फिल्म डॉक्टर जी में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके अलावा रकुल प्रीत सिंह हैं। इसके अलावा आयुष्मान फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में दिखेंगे। फिल्म में उनके अपोजिट वाणी कपूर हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।