लाइव टीवी

अनुष्का शर्मा के बाद पति विराट कोहली भी हुए रणवीर सिंह की अदाकारी के फैन! 83 फिल्म देखने के बाद किया ये ट्वीट

Updated Dec 25, 2021 | 17:39 IST

अनुष्का शर्मा के बाद, उनके पति और दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने 83 फिल्म में रणवीर सिंह के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। भारतीय क्रिकेटर ने कबीर खान निर्देशित फिल्म की पूरी टीम के लिए नोट शेयर किया है।

Loading ...
83 के लिए अनुष्का-विराट ने की रणवीर सिंह की तारीफ
मुख्य बातें
  • विराट कोहली ने भी देखी 1983 वर्ल्ड कप पर बनी फिल्म
  • एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बाद पति ने भी शेयर किया नोट
  • 83 फिल्म अभिनेता की तारीफ में बोले विराट-'अलग ही स्तर को छू रहे रणवीर सिंह'

मुंबई: कबीर खान निर्देशित और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अभिनीत 83 फिल्म (Film 83) की पूरी टीम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 विश्व कप जीत (1983 cricket world cup) पर आधारित इस फिल्म ने क्रिकेट और मूवी फैंस का दिल जीत लिया है। जब से फिल्म बड़े परदे पर आई है, तब से जनता 83 की टीम पर प्यार और तारीफों की बौछार कर रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड सेलेब्स रणवीर सिंह के अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की समीक्षाओं के अनुसार, ऐसा लगता है कि रणवीर पूरी तरह से कपिल देव के अवतार में उतर आए हों।

रणवीर की बैंड बाजा बारात फिल्म में सह-कलाकार अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने 83 की टीम के लिए एक तारीफ भरा नोट लिखा था और एक्ट्रेस ने उनकी जमकर तारीफ की थी। अनुष्का की ओर से शेयर किए गए नोट के बाद उनके पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli reaction on 83) ने टीम 83 की तारीफ करते हुए एक नोट लिखा है।

Also Read: 83 Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म 83 के पहले दिन की कमाई-14 करोड़? ऐसी रही ओपनिंग

अनुष्का की तरह, विराट भी फिल्म में रणवीर के अभिनय की खूब तारीफ की है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर विराट कोहली ने लिखा, 'भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित क्षण को इससे बेहतर तरीके से नहीं दिखाया जा सकता था। एक काल्पनिक रूप से बनाई गई फिल्म जो आपको घटनाओं और 1983 में विश्व कप की भावनाओं में डुबो देती है। शानदार। प्रदर्शन भी। रणवीर सिंह का पूरी तरह से एक अलग स्तर था। सभी ने बहुत अच्छा काम किया!'

नीचे देखें विराट कोहली के ट्वीट:

इस बीच, अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी फिल्म के बारे में अपने विचार साझा किए। अभिनेत्री ने इंस्टा पर लिखा, '#83TheFilm की पूरी टीम द्वारा भारत के खेल इतिहास में एक जादुई क्षण को इतनी खूबसूरती से जीवंत किया गया।'

आगे रणवीर के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए अभिनेत्री ने कहा, '... और रणवीर सिंह के लिए मैं क्या कह सकती हूं? आप फिल्म में सिर्फ और सिर्फ उत्कृष्ट रहे हैं। किसी भी फ्रेम में आपसे एक भी झूठा नोट नहीं है, बस आपकी ओर से शानदार प्रतिभा है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।