लाइव टीवी

Anushka Sharma Flaunts Baby Bump: अनुष्का शर्मा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, सोशल मीडिया पर शेयर की नई तस्वीरें

Updated Oct 19, 2020 | 11:24 IST

अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Anushka Sharma
मुख्य बातें
  • अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप फ्लॉनेट करते हुए शेयर की फोटो
  • फोटोज शेयर कर अनुष्का ने लिखा- पॉकेट फुल ऑफ सनशाइन।
  • अनुष्का और विराट अगले साल जनवरी में पेरेंट्स बनेंगे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने और उनके पति व क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी थी कि जल्द ही दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। उन्होंने बताया था कि अगले साल जनवरी में उनके बच्चे का जन्म होगा।

अनुष्का ने शेयर की फोटोज

अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी देने के बाद अनुष्का कई बार बेबी बंप फ्लॉनेट करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर चुकी हैं और अब एक बार फिर से उन्होंने अपनी फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। इस फोटो में अनुष्का व्हाइट टीशर्ट के साथ पिंक डंगरी और व्हाइट शूज पहने दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर अनुष्का ने लिखा, 'पॉकेट फुल ऑफ सनशाइन।' मालूम हो कि अनुष्का इस समय विराट के साथ दुबई में हैं। 

विराट ने पोस्ट की थी रोमांटिक तस्वीर

मालूम हो कि इससे पहले रविवार को विराट ने भी अनुष्का के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की थी जिसमें दोनों स्विमिंग पूल में नजर आ रहे थे। इस फोटो में विराट और अनुष्का सूर्यास्त के समय पानी आधे डूबे हुए एक दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं। विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इसका क्रेडिट दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को दिया था। 

तीन साल पहले की थी शादी

मालूम हो कि अनुष्का और विराट सबसे पसंदीदा स्टार कपल्स में से एक हैं जो अक्सर चर्चा में रहते हैं। अनुष्का और विराट ने साल 2017 में दिसंबर में इटली के लेक कोमों में शादी की थी और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी शादी की खबर दी थी। कुछ समय पहले अनुष्का ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के बाद शुरुआती छह महीनों में दोनों (अनुष्का- विराट) को सिर्फ 21 दिन एक साथ बिताने को मिले थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।