लाइव टीवी

Anushka Sharma ने शहीद भारतीय जवानों को दी श्रद्धांजलि, बोलीं- सैनिक की बेटी के होने नाते...

Updated Jun 17, 2020 | 17:19 IST

Anushka Sharma pays tribute to soldiers: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है। उनका कहना है कि ईश्वर इनके बहादुर शोक संतप्त परिवारों को शक्ति दे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अनुष्का शर्मा
मुख्य बातें
  • चीन के साथ झड़प में 20 भारतीय सैनिकों शहीद हो गए
  • अनुष्का शर्मा ने जवानों की शहादत को सलाम किया है
  • भारत-चीन सीमा पर पिछले महीने से गतिरोध जारी है

 बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने चीनी सेना के साथ झड़प में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि दी है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'एक सैनिक की बेटी के होने के नाते सेना के किसी जवान की मौत से हमेशा गहरा और व्यक्तिगत आघात महसूस करती हूं। उन्होंने लिखा, 'उनके जीवन का बलिदान और उनके परिवारों की कुर्बानी हमें हमेशा एक शून्य छोड़ेगी। मैं शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। ईश्वर इन बहादुर शोक संतप्त परिवारों को शक्ति दे।' बता दें कि अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा सेना में कर्नल पद से रिटायर हुए थे। वहीं, अनुष्का के बड़े भाई करनेश शर्मा मर्चेंट नेवी में रह चुके हैं।

अनुष्का के अलावा बॉलीवुड के और भी सेलेब्रिटीज ने जवानों की शहादत को को सलाम किया। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कवि प्रदीप द्वारा रचित 'ऐ मेरे वतन के लोगों' पंक्तियां लिखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।उन्होंने लिखा, 'जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्वानी...’ उन्होंने देश की रक्षा और हमें सुरक्षित रखने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों को नमन! जय हिंद।' वहीं, अक्षय कुमार ने सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि यह क्षति भयावह है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनकी अमूल्य सेवा के लिए हम हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।



चीन के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 जवानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन को कड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने कहा है कि मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमारे लिए भारत की अखंडता और संप्रभुता सर्वोच्च है और इसकी रक्षा करने से हमें कोई भी रोक नहीं सकता। भारत शांति चाहता है लेकिन भारत उकसाने पर हर हाल में यथोचित जवाब देने में सक्षम है। देश को इस बात पर गर्व होगा कि हमारे दिवंगत शहीद मारते-मारते मरे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।