लाइव टीवी

अर्जुन कपूर की Land Rover Defender की 1 करोड़ रुपए है कीमत, नई कार के साथ एक्टर का दिखा जबरदस्त फिट लुक

Updated Jun 20, 2021 | 07:19 IST

Arjun Kapoor Land Rover Defender Car: अर्जुन कपूर ने अपनी नई कार- लैंड रोवर डिफेंडर की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो में अभिनेता सुपर फिट दिख रहे हैं...

Loading ...
अर्जुन कपूर।
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर ने कुछ टाइम पहले ही नई लग्जरी कार खरीदी है।
  • अब अर्जुन ने अपनी नई कार- लैंड रोवर डिफेंडर की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।
  • इस तस्वीर में अभिनेता अर्जुन सुपर फिट दिख रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने अपनी नई लग्जरी कार खरीदी थी। अब अर्जुन कपूर ने अपनी नई कार- लैंड रोवर डिफेंडर की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। अभिनेता के पास शेड मेटैलिक गोल्ड में यह शानदार कार है। कार की फोटो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'धन्यवाद मोदी मोटर्स जगुआर लैंड रोवर वर्ली इस शानदार अनुभव के लिए ! 'फरार' होने का नया बहाना मेरे नए लैंड रोवर #डिफेंडर के साथ।'

फोटो में अभिनेता सुपर फिट दिख रहे हैं। अर्जुन कपूर को सफेद टाइपोग्राफिक टी-शर्ट, काली जींस और स्नीकर्स पहने देखा जा सकता है। उन्होंने अपने लुक को ट्रेंडी शेड्स से पूरा किया। अर्जुन की नई कार की कीमत की बात करें तो लैंड रोवर डिफेंडर की कीमत 1 करोड़ रुपये तक हो सकती है। Carwale.com के मुताबिक, इस लग्जरी कार की कीमत फिलहाल 73.98 लाख रुपये से 1.08 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

दिलचस्प बात यह है कि कुछ महीने पहले करीना कपूर खान ने भी यही कार खरीदी थी। बी-टाउन के कुछ अन्य सेलेब्स के पास भी कार कलेक्शन में ये शामिल है। कार्तिक आर्यन ने भी कुछ टाइम पहले खुद को 4.5 करोड़ रुपये की लेम्बोर्गिनी गिफ्ट की थी। वहीं अनिल कपूर ने अपनी पत्नी सुनीता कपूर को एक नई मर्सिडीज-बेंज गिफ्ट की और शाहिद कपूर ने अपने कार कलेक्शन में BMW X7 को शामिल की है।

अर्जुन की बात करें तो, अभिनेता अक्सर मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्तों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। दोनों बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक बन गए हैं और फैन्स उनके अगले बड़े कदम का इंतजार कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन को आखिरी बार ओटीटी फिल्म सरदार का ग्रांडसन में रकुल प्रीत सिंह और नीना गुप्ता के साथ देखा गया था। अभी उनके पास पाइपलाइन में भूत पुलिस और एक विलेन रिटर्न्स हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।