लाइव टीवी

आदित्य चोपड़ा ने अर्जुन कपूर को कर दिया था रिजेक्ट, कहा था- सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर कर सकता हूं कास्ट

Updated Jun 27, 2022 | 10:38 IST

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने बताया कि आदित्य चोपड़ा ने उनकी तस्वीरें देखकर उन्हें रिजेक्ट करते हुए लीड एक्टर के तौर पर कास्ट करने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अर्जुन सपोर्टिंग रोल के लिए सही हैं।

Loading ...
Arjun Kapoor
मुख्य बातें
  • जब आदित्य चोपड़ा ने अर्जुन कपूर को किया था रिजेक्ट।
  • आदित्य ने अर्जुन को सपोर्टिंग रोल में कास्ट करने की कही थी बात।
  • जानें अर्जुन को कैसे मिला था फिल्म इशकजादे का ऑफर।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने साल 2012 में फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड डेब्यू किया था और हाल ही में उन्हें इंडस्ट्री में 10 साल पूरे हो गए हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें किस तरह फिल्म इशकजादे मिली थी। 

जब आदित्य ने अर्जुन को किया था रिजेक्ट

अर्जुन ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने उनकी फोटोज रिजेक्ट कर दी थीं और कहा था कि वो फिल्म में लीड रोल नहीं प्ले कर सकते। इतना ही नहीं आदित्य चोपड़ा ने उन्हें यह तक कहा कि वो सपोर्टिंग रोल्स में सही लगेंगे। अर्जुन ने आगे बताया कि आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस के कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें अपनी गाइडेंस में लिया और उन्हें ट्रेनिंग दी।

Also Read: पेरिस में मलाइका अरोड़ा ने ऐसे मनाया बर्थडे बॉय अर्जुन कपूर का जन्मदिन, तस्वीरें शेयर कर अदाकारा ने कही यह बात

आदित्य चोपड़ा ने अर्जुन को चुना

अर्जुन कपूर ने बताया कि बाद में आदित्य ने फिल्म इशकजादे के लिए उन्हें कैसे चुना। एक्टर ने बताया कि बाद में आदित्य ने उनकी एक बिना एडिट की हुई क्लिप देखी, जिसमें वो जैसे हैं वैसे ही दिख रहे थे, उस वीडियो को देखकर आदित्य ने उन्हें चुना।' अर्जुन ने कहा कि भले ही वो एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन वह अपने दम पर काम पाना चाहते थे। और जब वह आदित्य चोपड़ा से मिले और उनकी पहली फिल्म मिली तो उन्हें लगा कि उन्होंने कुछ बड़ा हासिल किया है। बता दें कि उनकी डेब्यू फिल्म इशकजादे को आदित्य चोपड़ा ने ही प्रोड्यूस किया है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन अब मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में दिखाई देंगे, ये फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मालूम हो कि फिल्मों और काम के अलावा अर्जुन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वो एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए वो एक्ट्रेस के साथ पेरिस में समय बिता रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।