लाइव टीवी

Arjun Kapoor ने बेबी Malaika Arora को खास तौर पर बोला थैंक्यू, बताया कैसे मुश्किल वक्त में हमेशा खड़ी रहीं साथ

Updated Jun 28, 2021 | 19:24 IST

Arjun Kapoor thanked girlfriend Malaika Arora: जन्मदिन के 2 दिन बाद अर्जुन कपूर ने सभी लोगों को शुक्रिया अदा किया है, लेकिन मलाइका अरोड़ा के लिए एक खास बात लिखी है...

Loading ...
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा।
मुख्य बातें
  • 26 जून 2021 को सरदार का ग्रैंडसन एक्टर अर्जुन कपूर ने मनाया अपना 36वां जन्मदिन
  • जन्मदिन के मौके पर फैंस ने देखा अर्जुन कपूर का एक नया अंदाज, मलाइका अरोड़ा कर रही हैं अपने लव को ग्रूम‌
  • जन्मदिन के मौके पर अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव और सभी प्रियजनों को कहा धन्यवाद

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हर दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। आए दिन यह दोनों फैंस और मीडिया के लिए गॉसिप का विषय बन जाते हैं। जब भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कपल्स की बात की जाती है तब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हमेशा टाॅप पर रहते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने 26 जून को अपना 36वां जन्मदिन मनाया है जो उनके लिए काफी खास रहा। इस खास मौके पर उनके परिजनों ने तथा मलाइका अरोड़ा ने उन्हें विशेष तौर पर विश किया था वहीं फैंस ने भी अर्जुन कपूर को ढेर सारी बधाइयां दी थीं।

अर्जुन कपूर के लिए मलाइका अरोड़ा के पोस्ट ने सभी की नजरें अपनी तरफ खींच ली थीं। हाल ही में अर्जुन कपूर की पिक्चर हर जगह वायरल हो रही है जिसे मलाइका ने खुद क्लिक किया है। अपने जन्मदिन के 2 दिन बाद अर्जुन कपूर ने सभी लोगों को शुक्रिया अदा किया है, लेकिन मलाइका अरोड़ा के लिए अर्जुन कपूर ने एक खास बात लिखी है जिसने सभी का दिल जीत लिया है। 

क्या था अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर खास?

अपने जन्मदिन पर क्लिक किए गए एक फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने यह बताया कि यह फोटो उनकी लेडी लव ने क्लिक की है जिस पर सभी का दिल आ गया है। इससे यह जाहिर होता है कि मलाइका, अर्जुन कपूर के साथ रह कर ‌ग्रूम कर रही हैं और नई-नई चीजें सीख रही हैं। सभी को अपने जन्मदिन के बधाई के लिए शुक्रिया अदा करते हुए अर्जुन कपूर ने बताया कि पिछले साल वह खो गए थे, थक गए थे और कंफ्यूज्ड थे लेकिन इस साल उनके अंदर एक नई ऊर्जा और कुछ करने की चाह है।

अर्जुन कपूर ने यह बताया कि उनके जीवन में कितने भी उतार-चढ़ाव आ जाएं वह सभी मुश्किलों का डटकर सामना करेंगे। इसके साथ उन्होंने अपने प्रियजनों को शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने उनका साथ दिया था। इतना ही नहीं अपनी फोटो शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने बताया कि यह फोटो उनकी बेबी यानि मलाइका ने क्लिक की है और उनकी वजह से वह‌ हमेशा अच्छे दिखते हैं।

अर्जुन कपूर के पास है ये बड़े प्रोजेक्ट 

अगर बात साल 2021 की करें तो अर्जुन कपूर के लिए यह साल बेहद ‌अच्छा गुजर रहा है क्योंकि इस साल के शुरुआत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई उनकी फिल्म संदीप और पिंकी फरार को काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। इसके साथ हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म सरदार का ग्रैंडसन को भी क्रिटिक्स और फैंस ने काफी प्यार दिया था। आने वाले कुछ दिनों में अर्जुन कपूर सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस के साथ अपनी अगली फिल्म भूत पुलिस में नजर आएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।