लाइव टीवी

एक दिन के अंदर पांच बॉलीवुड सेलेब्स को हुआ कोरोना, सोनू सूद के बाद अर्जुन रामपाल कोविड पॉजीटिव

Arjun Rampal
Updated Apr 18, 2021 | 07:42 IST

महामारी की दूसरी लहर की चपेट में बॉलीवुड के कई सितारे आ गए हैं। सोनू सूद के बाद अर्जुन रामपाल भी कोरोना पॉजीटिव हैं। इसकी जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

Loading ...
Arjun RampalArjun Rampal
Arjun Rampal
मुख्य बातें
  • महामारी की दूसरी लहर की चपेट में बॉलीवुड के कई सितारे आ गए हैं।
  • सोनू सूद के बाद अर्जुन रामपाल भी कोरोना पॉजीटिव हैं। 
  • अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर फैंस को जानकारी दी है।

मुंबई. कोरोना का कहर पूरे देश में बढ़ता जा रहा है। शनिवार को रिकॉर्ड ढाई लाख मामले सामने आए। महामारी की दूसरी लहर की चपेट में बॉलीवुड के कई सितारे आ गए हैं। सोनू सूद के बाद अर्जुन रामपाल भी कोरोना पॉजीटिव हैं। 

अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर फैंस को जानकारी दी है। अर्जुन रामपाल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है।  मुझे कोई लक्षण महसूस नहीं हुए हैं, मैंने खुद को आइसोलेट करके क्वारंटीन कर लिया है और पूरी मेडिकल केयर कर रहा हूं। 

अर्जुन आगे लिखते हैं,'मैं सभी जरूरी नियमों का पालन कर रहा हूं। पिछले 10 दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हों, कृपया अपना ध्यान रखें। यह बहुत डरावना समय है लेकिन हमें जागरूक रहना है और थोड़े समय के लिए अपना ख्याल रखना है।'

Imageसोनू सूद भी कोरोना संक्रमित 
अर्जुन रामपाल के अलावा सोनू सूद भी  कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। एक्टर ने अपने मैसेज में लिखा, 'नमस्कार दोस्तों, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि COVID-19 का मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसलिए मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।'

सोनू सूद आगे लिखते हैं, 'चिंता की कोई बात नहीं, उल्टा अब मेरे पास पहले से ज्यादा समय रहेगा। आपकी मुश्किलों को ठीक करने का। याद रहे, कोई भी तकलीफ.. मैं हमेशा आपके साथ हूं।'

एक दिन में पांच सेलेब्स संक्रमित
शनिवार के दिन पांच बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना से संक्रमित मिले। शनिवार को अर्जुन रामपाल के अलावा नील नितिन मुकेश, सोनू सूद, मनीष मल्होत्रा और सुमित व्यास ने कोरोना पॉजिटिव होने के जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

आपको बता दें कि कई सेलेब्स इस महामारी को मात देकर वापसी की है। शनिवार को कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह कोरोना को मात दे चुकी हैं। इसके अलावा विक्की कौशल, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर भी इसे मात दे चुके हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।