लाइव टीवी

अर्पिता खान की ईद पार्टी में कंगना रनौत को देख फैंस हैरान, सलमान खान से गले लगीं शहनाज गिल

Updated May 04, 2022 | 02:24 IST

Arpita Sharma Eid Party: सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने ईद के मौके पर खास पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में बी टाउन के कई बड़े सितारे शामिल हुए। जानिए कौन बना अर्पिता का मेहमान।

Loading ...
Shehnaz Gill, Kangana Ranaut
मुख्य बातें
  • सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने घर पर ईद पार्टी रखी।
  • ईद पार्टी में कंगना रनौत भी पहुंची थीं।
  • ईद पार्टी में शहनाज गिल भी पहुंचे थे।

मुंबई. ईद के मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा ने खास पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह समेत बी टाउन के कई सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल भी इस पार्टी में नजर आईं। इसके अलावा अनिल कपूर का परिवार भी इस पार्टी में पहुंचा है। 

अर्पिता खान की ईद पार्टी में फैंस को कंगना रनौत को देखकर काफी हैरानी हुई। कंगना फिल्म धाकड़ में नजर आने वाली हैं। फिल्म की स्टारकास्ट भी इस पार्टी में पहुंची थीं। कंगना रनौत इस पार्टी में ट्रेडिशनल अंदाज में पहुंचीं हैं। फोटोग्राफर्स के सामने उन्होंने अपने फैंस को ईद मुबारक कहा। आपको बता दें कि कंगना रनौत इन दिनों रिएलिटी शो लॉक अप को होस्ट कर रही हैं। इससे पहले साल 2020 में अपनी फिल्म पंगा का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस में भी आई थीं। 

Also Read: अर्पिता खान की ईद पार्टी में एक साथ पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, पोज देने से किया इंकार

ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आई शहनाज गिल 
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल भी अर्पिता की ईद पार्टी में पहुंची थीं। शहनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। शहनाज फोटोग्राफर्स को सलाम करती हुई दिख रही हैं। शहनाज गिल इस दौरान ब्लैक कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आई हैं। गौरतलब है कि शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म कभी ईद, कभी दिवाली में नजर आ सकती है। वहीं, बिग बॉस सीजन 13 में शहनाज गिल के बबली नेचर को सलमान खान काफी पसंद करते थे। 

ये सेलेब्स भी हुए शामिल 
अर्पिता शर्मा की ईद पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी नजर आए। इसके अलावा रणवीर और दीपिका पादुकोण भी पहुंचे। वहीं, रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा भी इस पार्टी में पहुंचे। 

गौरतलब है कि कोविड महामारी के कारण पिछले दो साल से ईद या इफ्तार पार्टी नहीं हो सकी। अब महामारी का प्रकोप करने के बाद बी टाउन की चमक धीरे-धीरे वापस लौट रही है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।