लाइव टीवी

Upcoming Movie: चेतन भगत की बेस्टसेलर 'वन इंडियन गर्ल' पर बनेगी फिल्म, जानें कब और कहां होगी रिलीज

Updated May 04, 2022 | 06:30 IST

मशहूर लेखक चेतन भगत की बेस्टसेलर नोवेल 'वन इंडियन गर्ल' पर फिल्म बनने जा रही है। उनकी किताब हाफ गर्लफ्रेंड, टू स्टेट्स, थ्री इडियट्स, थ्री मिस्टेक ऑफ माई लाइफ पर पहले ही फिल्में बन चुकी हैं।

Loading ...
Chetan Bhagat One Indian Girl
मुख्य बातें
  • चेतन भगत की बेस्टसेलर नोवेल 'वन इंडियन गर्ल' पर फिल्म बनने जा रही है।
  • हाफ गर्लफ्रेंड, टू स्टेट्स, थ्री इडियट्स, थ्री मिस्टेक ऑफ माई लाइफ पर पहले ही फिल्में बन चुकी हैं।

Chetan Bhagat’s Hit Novel ‘One Indian Girl’ Set as Film: मशहूर लेखक चेतन भगत की बेस्टसेलर नोवेल 'वन इंडियन गर्ल' पर फिल्म बनने जा रही है। उनकी किताब हाफ गर्लफ्रेंड, टू स्टेट्स, थ्री इडियट्स, थ्री मिस्टेक ऑफ माई लाइफ पर पहले ही फिल्में बन चुकी हैं। अब उनकी किताब  'वन इंडियन गर्ल' भी पर्दे पर नजर आने वाली है। चेतन भगत की किताबें तो हिट रहती ही हैं, उन पर जब फिल्में बनती हैं तो खूब हिट होती हैं। जल्द ही इस फिल्म का कास्ट की जानकारी मिलेगी। 

जानकारी के अनुसार, सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस जल्द ही मशहूर लेखक चेतन भगत की बेस्टसेलर नोवेल 'वन इंडियन गर्ल' पर फिल्म का निर्माण करने जा रहा है। सोनी पिक्चर्स ने नोवेल पर फिल्म बनाने के अधिकार प्राप्त कर लिए हैं। चेतन भगत की किताब एक भारतीय लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो बुद्धिमान और सफल है, लेकिन उसे प्यार पाना मुश्किल लगता है। चेतन भगत की ये फिल्म कब रिलीज होगी, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। वहीं देखना होगा कि यह फिल्म ओटीटी पर आएगी या सिनेमाघरों में।  

चेतन भगत ने अपने फैंस को बताया कि सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस ने 'वन इंडियन गर्ल' पर फिल्म बनाने के अधिकार हासिल कर लिए हैं। मैं फिल्म की टीम के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह बेहद रोमांचक होगा जब मेरी नई कहानी पर्दे पर नजर आएगी।

सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस के सह-प्रमुख शेबनेम आस्किन ने कहा, भारतीय फिल्म बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में हम रोमांचक कहानियों की तलाश में रहते हैं। चेतन भगत की किताबों ने हमारी तलाश को काफी हद कम किया है। हम फिल्म का निर्माण करने के लिए एक्साइटेड हैं। आपको बता दें कि सोनी पिक्च र्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस दुनिया भर के 12 प्रदेशों में सालाना 30 से ज्यादा फिल्में रिलीज करता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।