लाइव टीवी

अरशद वारसी ने 30 दिन में घटाया 6 KG वजन, कीटो डाइट और कार्डियो से कर दिखाया कमाल

Updated May 19, 2020 | 10:38 IST

Arshad Warsi Transformation: रवीना टंडन भी अरशद वारसी के वेट लॉस के बारे में जानकर चौंक गई हैं। रवीना ने पूछा है कि उन्होंने ऐसा कैसे किया?

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अरशद वारसी।
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन में अरशद वारसी ने तो खुद को ट्रांसफॉर्म ही कर लिया है।
  • नए लुक से अरशद सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियों बटोर रहे हैं। 
  • अरशद वारसी ने हाल ही में ट्विटर अपना वजन घटाने के बारे में जानकारी दी थी।

52 साल के बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी इन दिनों अपने वेट लॉस को लेकर चर्चा में हैं। लॉकडाउन में जहां स्टार्स लगातार खुद को फिट रखने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। वहीं अरशद वारसी ने तो खुद को ट्रांसफॉर्म ही कर लिया है। इस नए लुक से अरशद इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियों बटोर रहे हैं। 
अरशद वारसी ने हाल ही में ट्विटर अपना वजन घटाने के बारे में जानकारी दी थी। बॉलीवुड एक्टर ने बताया था कि कैसे उन्होंने सिर्फ एक महीने में 6 किलो के करीब अपना वजन कम किया है। 
अरशद वारसी ने लिखा, 'एक महीने से बहुत सख्त डाइट पर था। जीरो कार्ब्स, इंटरमिटेंट, कार्डियो और वेट ट्रेनिंग...। 30 दिनों में 6 किलोग्राम वजन कम कर लिया और अभी 4 किलो घटाना बाकी है। आज सुबह मैंने कार्ब्स लिए थे। हे भगवान ये दुनिया की सबसे बेस्ट चीज है। अब मुझे फिट होने का एक और तरीका खोजना होगा।'


ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में अरशद ने आगे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी वर्कआउट दिनचर्या के साथ कुछ घंटे ट्रेडमिल के भी शामिल किए हैं। अरशद द्वारा उपयोग की जाने वाली एक ट्रिक ये है कि वो कीटो डाइट और इंटरमिटेंट फास्टिंग को एक साथ यूज कर रहे हैं। 


अरशद वारसी को इस वेस लॉस के बारे में पढ़कर जब बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन चौंक गई हैं। जब रवीना ने अरशद से पूछा कि उन्होंने ऐसा कैसे किया? तो अरशद वारसी ने रवीना को ट्वीट कर बताया इंटरमिटेंट और कीटो के साथ उन्होंने कुछ खास कार्डियो शामिल किया है जो कि वो ट्रेडमिल पर करते हैं। इसमें दौड़ना शामिल नहीं है अशरद का उनका कुछ नया इनवेंशन है। अशरद वारसी ने जल्द ही अपने फिटनेस रुटीन का एक वीडियो रवीना टंडन को भेजने का वादा किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।