लाइव टीवी

प्रियंका चोपड़ा से लेकर आयुष्मान खुराना तक,अदाकारी के साथ-साथ गायकी के ल‍िए मशहूर हैं ये एक्‍टर्स

Updated May 25, 2021 | 20:11 IST

बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जो बेहतरीन एक्‍टर होने के साथ साथ जबरदस्‍त सिंगर भी हैं। इस लिस्‍ट में प्रियंका चोपड़ा, श्रुति हसन से लेकर आयुष्मान खुराना और परि‍णीति चोपड़ा तक का नाम शामिल है।

Loading ...
Bollywood Actors who are also singers
मुख्य बातें
  • लता मंगेशकर भी ट्वीट कर आयुष्मान के अभिनय और गाने की कर चुकी हैं तारीफ
  • परि‍णीति संगीत में बीए ऑनर्स के साथ प्रशिक्षित हिंदुस्तानी क्लासिकल सिंगर हैं
  • श्रद्धा कपूर लता मंगेशकर औऱ आशा भोसले के परिवार से रखती हैं ताल्लुक

फिल्मों में गाने के लिए एक्टर्स द्वारा लिप-सिंग करना अब बीते दिनों की बात हो चुकी है। बॉलीवुड के कई सुपर स्टार्स अब अपनी फिल्मों में खुद ही गाने को अपनी आवाज देते नजर आ रहे हैं। दर्शकों द्वारा भी उनकी आवाज को काफी सराहा जा रहा है। ऐसे में आज हम आपके लिए आयुष्मान खुराना, परि‍णीति चोपड़ा, फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा से लेकर कई सुपर स्टार्स की सूची लेकर आए हैं। जो एक दमदार एक्टर के साथ शानदार सिंगर भी हैं। 

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना दमदार एक्टर के साथ एक अच्छे सिंगर भी हैं। आयुष्मान ने अपनी पहली फिल्म विकी डोनर में पहली बार अपने गायन शैली का प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में जब अभिनेता ने ‘पानी द रंग’ गाने को अपनी आवाज दी तो लोग आयुष्मान के अभिनय के साथ उनके आवाज के भी दीवाने हो गए थे। अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को स्वीकारा था कि संगीत उनके जीवन का अभिन्न अंग रहा है। इतना ही नहीं संगीत जगत की कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर जी भी ट्वीट कर आयुष्मान के अभिनय और गाने की तारीफ कर चुकी हैं। आपको बता दें आयुष्मान के पिता भी एक अच्छे संगीतकार और वह बांसुरीवादक थे।

परि‍णीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)

प्रियंका चोपड़ा के बाद उनकी बहन परि‍णीति चोपड़ा भी अपनी आवाज का जादू दर्शकों पर चलाने में कामयाब रही हैं। फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ में परि‍णीति चोपड़ा की आवाज में गाना सुनकर फैंस हैरान थे। लकिन परि‍णीति का कहना था कि उनके परिवार के लोग हमेशा से जानते थे कि वह अच्छा गा सकती हैं। आपको बता दें परि‍णीति संगीत में बीए ऑनर्स के साथ प्रशिक्षित हिंदुस्तानी क्लासिकल सिंगर भी हैं। बचपन से ही परि‍णीति को गाने का बेहद शौक था। परि‍णीति ने एक इंटरव्यू के दौरान अच्छे पुराने दिनों की बात करते हुए बताया था कि वह प्रियंका चोपड़ा और पिता के साथ मंच पर एक साथ गाती थी। अभिनेत्री ने ‘मेरी प्यारी बिंदु’ में पहली बार अपनी गायन कला का जादू फैंस पर बिखेरा था, जिसके लिए उन्हें दर्शकों और आलोचकों द्वारा खूब सराहा गया था।

फरहान अख्तर

गीतकार और कवि जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर ने भी यह साबित कर दिया कि वह एक अच्छे अभिनेता के साथ जबरदस्त सिंगर भी हैं। फरहान ने अपनी फिल्मों में कई सारे गानों को अपनी आवाज दी है, जिसमें ‘रॉक’ ऑन और ‘सेनोरिटा’ जैसे गाने काफी लोकप्रिय हुए हैं।

श्रुति हसन

आपको बता दें श्रुति हसन अपनी फिल्मों में गाने के साथ एक म्यूजिकल बैंड का भी हिस्सा हैं। श्रुति हसन बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म अभिनेत्री हैं जिन्होंने मुख्य रूप से हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषा की कई फिल्मों में काम किया है। उनकी एक भूमिका संगीत निर्माता के रूप में भी रही है। वह संगीत जगत में एक ‘रॉक रॉक बैंड’ के प्रमुख गायक के रूप में प्रदर्शन कर चुकी हैं, जिसे उन्होंने द एक्सट्रुमेंटल्स का नाम दिया था।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा भारतीय मशहूर अदाकारा, फिल्म निर्माता और पूर्व मिस वर्ल्ड के साथ जबरदस्त सिंगर भी हैं। अभिनेत्री ने साल 2002 में अपनी पहली फिल्म ‘थमीजन’ में अभिनय और सिंगिंग का जादू दर्शकों पर बिखेरा था। अभिनेत्री ने बॉलीवुड फिल्म ‘द मैरी कॉम’ और ‘दिल धड़कन दो’ में भी अपनी शानदार आवाज दी है। इस फिल्म में उनके गाने को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया था। इतना ही नहीं अभिनेत्री के ‘इंटरनेशनल सॉन्ग इग्जॉटिक’ को भी पश्चिम के देशों में खूब सराहा गया था, इसी गाने ने प्रियंका को हॉलीवुड में शोहरत औऱ पहचान दिलवाई।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

आलिया भट्ट ने साबित कर दिया है कि वह आज बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। आलिया एक अच्छी एक्ट्रेस के साथ बेहतरीन सिंगर भी हैं। अभिनेत्री ने ‘मैं तेन्नु समझौता’ का फीमेल वर्जन भी खुद दिया है। इस गाने से आलिया ने अपने अभिनय के साथ फैंस पर अपनी आवाज का भी जादू बिखेर दिया था। इस गाने के बाद अभिनेत्री ने ‘हाईवे’ और ‘उड़ता पंजाब’ को भी अपनी शानदार आवाज दी है।

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)

श्रद्धा कपूर अपनी मासूमियत और खूबसूरती के साथ एक अच्छी गायिका भी हैं। बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि श्रद्धा कपूर लता मंगेशकर और आशा भोसले के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जी हां लता मंगेशकर और आशा भोसले श्रद्धा कपूर के नाना की कजिन हैं। इस लिहाज से श्रद्धा लता मंगेशकर और आशा भोसले की नातिन हैं। ऐसे में हैरान होने वाली बात नहीं है कि श्रद्धा एक अच्छी गायिका भी हैं। श्रद्धा ने एक ‘विलेन’ और ‘तेरी गलियां’ के गाने से दर्शकों का दिल जीता था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।