लाइव टीवी

ड्राइवर को 12 लाख की कार गिफ्ट कर चुकी हैं Anushka Shetty , ऐसा है लग्जरी Car Collection

Updated May 29, 2020 | 19:18 IST

Anushka Shetty Car Collection: बाहुबली की देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी साउथ की सबसे सफल एक्ट्रेस हैं। अनुष्का के पास लग्जरी गाड़ियों का भी बेहतरीन कलेक्शन है। अनुष्का के कलेक्शन में एक से बढ़कर एक गाड़ियां हैं।

Loading ...
Anushka Shetty
मुख्य बातें
  • बाहुबली की देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी लग्जरी गाड़ियों की शौकीन हैं।
  • अनुष्का के कार कलेक्शन में 21 लाख से लेकर 62 लाख तक की गाड़ियां हैं।
  • अनुष्का अपने ड्राइवर को भी 12 लाख की गाड़ी गिफ्ट कर चुकी हैं।

मुंबई. बाहुबली की देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी साउथ की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। अनुष्का ने साल 2005 में पुरी जग्गानाथन की फिल्म सुपर से डेब्यू किया था। फिल्मों के अलावा अनुष्का को कार का काफी ज्यादा शौक है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का ने अपने ड्राइवर के बर्थडे पर कार गिफ्ट की थी। इस कार की कीमत 12 लाख रुपए बताई जा रही है। इससे साफ पता चलता है कि उन्हें कार का कितना ज्यादा शौक है। 

अनुष्का के पर्सनल कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास  AUDI A6 है। इसकी कीमत 55.8 लाख रुपए है। इस कार में सनप्रूफ ग्लास, वायरलेस चार्जर, ड्राइव सिलेक्ट जैसे कई बेहतरीन फीचर हैं।

टोयोटा कोरोला और BMW 6
अनुष्का के पास ऑडी में Audi Q5 भी है। इस गाड़ी की कीमत 61.52 लाख रुपए है। इसके अलावा अनुष्का के पास टोयोटा कोरोला एटलिस भी है। इस कार की कीमत भारत में 21 लाख रुपए है। 

अनुष्का शेट्टी के पास सबसे मंहगी कार की बात करें तो वह है BMW 6. इस कार की कीमत 66.50 लाख रुपए है। कार कलेक्शन के अलावा अनुष्का शेट्टी के घर की कीमत लगभग 12 करोड़ है।

इस फिल्म में आएंगी नजर 
अनुष्का शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह साल 2018 में हॉरर फिल्म भागमती में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में बेहतरीन कमाई की थी। 

अनुष्का शेट्टी अब फिल्म निशब्दम में नजर आने वालीं हैं। इस फिल्म में वह एक ऐसे कलाकार का किरदार निभा रही हैं, जो बोल नहीं सकती है। डरावनी घटनाओं और गतिविधियों के बारे में दूसरों को बताने की कोशिश करती है। फिल्म में उनके साथ आर.माधवन भी हैं।  
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।