लाइव टीवी

शादी के कुछ दिन बाद भोजपुरी एक्‍टर पवन सिंह की बीवी ने कर ली थी आत्‍महत्‍या, चार साल बाद की थी दूसरी शादी

Updated Jan 19, 2021 | 17:48 IST

Pawan Singh Real Life: भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' से छाने वाले एक्‍टर पवन स‍िंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनकी लोकप्रियता बॉलीवुड स‍ितारों जैसी हो गई है।

Loading ...
Pawan Singh
मुख्य बातें
  • 'लॉलीपॉप लागेलू' गाकर रातोंरात स्‍टार बन गए थे एक्‍टर पवन स‍िंह
  • 5 जनवरी 1986 में बिहार के आरा जिले के जोकहरी गांव में हुआ था जन्‍म
  • साल 2014 में पवन सिंह नीलम स‍िंह के साथ शादी के बंधन में बंधे।

Pawan Singh Real Life: भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' से छाने वाले एक्‍टर पवन स‍िंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनकी लोकप्रियता बॉलीवुड स‍ितारों जैसी हो गई है। उनकी फ‍िल्‍म र‍िलीज होती है तो बॉक्‍स ऑफ‍िस पर नए कीर्तिमान बनाती है। उनके गाने यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक पर खूब छाए रहते हैं। जहां उनका लाइव प्रोग्राम होता है तो उनकी एक झलक पाने हजारों फैंस जुट जाते हैं। आज उन फैंस को हम रूबरू कराएंगे पवन सिंह की निजी जिंदगी से।

भोजपुरी इंडस्ट्री में 'लॉलीपॉप लागेलू' और 'छलकता हमरो जवनियां' जैसे गानों से अपना लोहा मनवा चुके एक्टर और सिंगर पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 में बिहार के आरा जिले में स्थित जोकहरी गांव में हुआ था। पिता रामाशंकर सिंह किसान थे और माता गृहणीं हैं। पवन के 2 भाई बहन हैं। पवन सिंह ने करियर की शुरुआत 1997 में अपनी पहली एलबम 'ओढ़निया वाली' से की थी। साल 2008 में उनका एलबम 'लॉलीपॉप लागेलू' आया, जिससे पवन सिंह रातों-रात सुपरस्टार बन गए।

अपने करियर में पवन सिंह ने 'भोजपुरिया दरोगा', 'प्रतिज्ञा', 'सैंया के साथ मड़इया में', 'जोगीजी धीरे-धीरे', 'तू जान हउ हमार', 'उमरिया कइली तोहरे नाम' समेत कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। साल 2014 में पवन सिंह शादी के बंधन में बंधे। उनकी पत्‍नी का नाम था नीलम सिंह। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने मुंबई में सुसाइड कर लिया। पवन पर उनकी हत्या का आरोप भी लगाया गया था। कहा तो ये भी जाता है कि पवन सिंह मोनालिसा को डेट कर रहे थे जिसकी वजह से नीलम ने सुसाइड किया। 

ज्‍योति सिंह से रचाई शादी 
पवन सिंह ने मार्च, 2018 में ज्योति सिंह से शादी कर ली। ज्योति सिंह बलिया से ताल्लुक रखती हैं। पहले पवन ने ज्योति से कोर्ट मैरिज की थी, फिर घरवालों ने पूरे रीति-रिवाज से शादी कराई थी। पवन सिंह की अदाकारा उर्वशी चौधरी के साथ भी प्रेम संबंध की खबरें आई थीं। वहीं रिपोर्ट का दावा है कि पवन सिंह दूसरी शादी के बाद भी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को डेट करने लगे थे। इस बात को अक्षरा ने भी कबूल किया था कि वो दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।