लाइव टीवी

Monalisa 10 Viral Photos: सबसे ज्यादा चर्चा में रही हैं मोनालिसा की ये 10 तस्वीरें, देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस

Updated Jan 12, 2021 | 09:30 IST

भोजपुरी का जानी मानी एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपनी तस्वीरों के चलते चर्चा में रहती हैं। देखें सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं मोनालिसा की ये फोटोज।

Loading ...
Monalisa
मुख्य बातें
  • भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं मोनालिसा।
  • अब तक करीब 120 फिल्मों में मोनालिसा ने किया है काम।
  • देखें मोनालिसा की सबसे ज्यादा चर्चा में रही 10 तस्वीरें।

जानी मानी भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं और सोशल मीडिया पर ग्लैमरस व खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं जो उनके फैंस को बहुत पसंद आती हैं। वो अक्सर इन फोटोज के चलते चर्चा में रहती हैं और आज हम आपको दिखा रहे हैं एक्ट्रेस की वायरल हुई तस्वीरें। 

भोजपुरी ही नहीं इन फिल्मों में भी किया काम

मोनालिसा का जन्म 21 नवंबर 1982 को एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था और उनका नाम अंतरा बिस्वास रखा गया, लेकिन बाद में अपने अंकल के कहने पर उन्होंने स्टेज नाम बदलकर मोनालिसा कर लिया। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा हैं लेकिन इसके अलावा उन्होंने हिंदी, तेलगू, तमिल, कन्नड़ और उड़िया सिनेमा में भी काम किया है और वो अब तक करीब 120 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

मोनालिसा ने साल 2005 में फिल्म ब्लैकमेल से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें एक्टर अजय देवगन और सुनील शेट्टी थे, इससे पहले उन्होंने कई लो बजट हिंदी फिल्मों में काम किया था। 

बी- ग्रेड फ‍िल्‍मों से एक्टिंग की शुरुआत

शुरुआत में बी-ग्रेड और लो बजट फिल्मों में नजर आने के बाद मोनालिसा ने कोशिश जारी रखी और अब वो भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार बन चुकी हैं। उन्होंने 1997 में भोजपुरी फिल्म सत्यमेव जयते से करियर की शुरुआत की थी और आज कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं इसके अलावा उन्होंने 30 से ज्यादा आइटम सॉन्ग किया है।

बॉयफ्रेंड से बिग बॉस के घर में की थी शादी

मोनालिसा साल 2016 में बिग बॉस 10 में नजर आईं थीं और काफी चर्चा में रही थीं। मोनालिसा ने बिग बॉस के घर में अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी कर ली थी। दोनों 17 जनवरी 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। 

मालूम हो कि मोनालिसा टीवी शो नजर में काम कर चुकी हैं और इसे लेकर काफी चर्चा में भी रहीं थीं। इन दिनों वो टीवी सीरियल 'नमक इस्क का' में काम कर रही हैं। इस शो में मोनालिसा इरावती वर्मा नाम की महिला के नेगेटिव रोल में हैं। इस शो में मोनालिसा के फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। यह यह शो एक नर्तकी की कहानी हे जिसका नाम चमचम है। इस शो के रोल को मोनालिसा ने अपना ड्रीम रोल बताया था।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।