लाइव टीवी

Ranveer Singh Fashion: अजब-गजब फैशन को लेकर कई बार उड़ चुका रणवीर सिंह का मजाक

Updated Mar 14, 2022 | 20:53 IST

Ranveer Singh Fashion Troll : बॉलीवुड के एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह अक्सर अपने अजीब फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्हें कई बार अजीबो-गरीब कपड़ों में स्पॉट किया गया है...

Loading ...
फैशन को लेकर बना रणवीर सिंह का मजाक
मुख्य बातें
  • फैशन को लेकर कई बार बना रणवीर सिंह का मजाक
  • रणवीर सिंह पहनते हैं अजब-गजब कपड़े
  • सोशल मीडिया पर लोग बोले दीपिका के कपड़े पहने

Ranveer Singh Fashion Trolling: बॉलीवुड की चमक दमक तो आपने देखी है वहीं रणवीर सिंह अपने फैशन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते है। रणवीर अपने यूनिक फैशन सेंस की वजह से ट्रोल होते रहते है। जब-जब रणवीर नए लुक में नजर आते हैं, सोशल मीडिया पर उनको अलग-अलग नाम से बुलाया जाना शुरू हो जाता है। रणवीर के फैशन को मीम्स कहा जाने लगा है। रणवीर सिंह ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट को थी जिसके बाद कॉमेंट्स में फैंस की भीड़ इकट्ठी हो गई कईयों ने रणवीर को उनकी तस्वीर देखकर तीतर बोला तो किसी ने जोकर तो कई उन्हें फैशन किंग कह रहे है।

कभी बाज तो कभी मोर से हुई तुलना

कई बार तो रणवीर अपने अतरंगी पहनावे के लिए कभी बाज तो कभी मोर से तुलना की जाती है। अक्सर लोगों के बीच उनके अजीबो-गरीब लुक की चर्चा होती रहती है और यह सिलसिला अभी भी जारी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक्टर के लुक्स की तुलना अब चिड़ियों से शुरू हो गई है। आपने रणवीर के इंस्टाग्राम पर देखा होगा उनकी मरून आउटफिट में फोटो शेयर करते हुए यूजर ने उनकी तुलना मरून ओरियल पक्षी से की है. वहीं रणवीर की दूसरी तस्वीर येलो आउटफिट में है और इस बार उनकी तुलना यलो ओरियल से की जा रही है।

पढ़ें- विल स्मिथ को मिली बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी तो द पावर ऑफ द डॉग बनी बेस्ट फिल्म 

इंस्टाग्राम हैंडल पर हैं अनगिनत तस्वीरें
रणबीर सिंह के इंस्टाग्राम हैंडल पर अनगिनत तस्वीरें है उनमें से एक में रणवीर फंकी लुक में है जोकि एक कलरफुल पक्षी से मिलता जुलता है। इसी तरह रणवीर एक इवेंट में भी स्पॉट किए गए थे। उनके साथ फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी मौजूद थे। रणवीर ने लाल, पीले, नीले वाइब्रेंट कलर का कोट-पैंट पहन रखा था, जिसमें वह बेहद फनी लग रहे थे। वहीं रणवीर मजाक के पात्र तब बने जब उन्होंने मल्टीकलर आउटफिट के साथ व्हाइट एंड येलो स्नीकर्स कैरी किए थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके इस लुक को लेकर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर उन्हें पटाखा बताया। एक और यूजर ने कहा कि जोकर लग रहे हो।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।