लाइव टीवी

इस शो पर शुरू हुई प्रतीक सहजपाल की लव स्टोरी, यह एक्ट्रेस करना चाहती है बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट से शादी 

Updated Mar 14, 2022 | 21:06 IST

Pratik Sehajpal Love Story: हाल ही में प्रतीक सहजपाल भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के शो खतरा खतरा खतरा सीजन 2 में नजर आए थे। इस दौरान प्रतीक सहजपाल को अपनी लव पार्टनर मिल गई। यहां देखें कौन हैं प्रतीक सहजपाल की लव पार्टनर। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Pratik Sehajpal
मुख्य बातें
  • भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के शो में नजर आए थे प्रतीक सहजपाल।
  • निक्की तंबोली के साथ टास्क करते नजर आए प्रतीक सहजपाल। 
  • भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के शो पर शुरू हुई प्रतीक की लव स्टोरी।

Pratik Sehajpal And Nikki Tamboli Love Story: बिग बॉस 15 के रनर अप प्रतीक सहजपाल और बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली को हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के शो खतरा खतरा खतरा के सीजन 2 में देखा गया था। इस दौरान प्रतीक सहजपाल और निक्की तंबोली एक दूसरे के साथ टास्क करते हुए नजर आए। हाल ही में निक्की तंबोली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद तहलका मच गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल को भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के शो पर अपनी लव पार्टनर मिल गई है। अगर आपने यह वीडियो नहीं देखा है तो इस लेख के माध्यम से जानें आखिर प्रतिक सहजपाल की लव पार्टनर कौन हैं। 

Also Read: ससुराल गेंदा फूल 2 टीवी शो हो रहा बंद, 3 महीने बाद ही मेकर्स ने इस वजह से किया पैकअप का फैसला

हाल ही में निक्की तंबोली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें निक्की तंबोली और प्रतीक सहजपाल के चेहरे पर केक लगा हुआ था और वह एक दूसरे के गाल से गाल मिला रहे थे। इस टास्क के बाद भारती सिंह निक्की तंबोली से यह पूछती हुई नजर आ रही हैं कि क्या वह प्रतीक सहजपाल के साथ डेट पर जाना चाहेंगी। इसका जवाब देते हुए निक्की तंबोली यह कहती हैं कि वह उनसे शादी करना चाहेंगी। जैसे ही निक्की तंबोली ने यह खुलासा किया वैसे ही प्रतीक सहजपाल शर्मा गए। वहीं भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी हंसने लग गए।

Also Read: कपिल शर्मा शो को फिर से बायकॉट करने की हो रही मांग, पीएम मोदी से द कश्मीर फाइल्स की टीम मीटिंग के बाद गर्माया मामला

इतना कहने के बाद प्रतीक सहजपाल अपने घुटनों पर बैठकर निक्की तंबोली को प्रपोज करते हुए नजर आए। यह वीडियो साझा करने के साथ निक्की तंबोली ने कैप्शन में लिखा 'यह है रिलेशनशिप गोल्स! यह कितना क्यूट है जब प्रतीक टास्क के बीच में निक्की को प्रपोज कर रहे हैं।' फिलहाल ये पहली बार नहीं है जब निक्की तंबोली ने प्रतीक सहजपाल के लिए अपनी फीलिंग बयां की हैं। इससे पहले जब वह बिग बॉस 15 में आई थीं तब वह प्रतीक सहजपाल को जमकर सपोर्ट कर रही थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।