लाइव टीवी

सिंगल मदर बनने वाली हैं बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर, जल्द ही एक बच्चे को लेंगी गोद, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Updated Nov 25, 2021 | 23:02 IST

Swara Bhaskar To Adopt A Child: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि वह जल्द ही एक बच्चे को गोद लेने वाली हैं। वह हमेशा से अपना परिवार बनाना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
स्वरा भास्कर
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा हैं स्वरा भास्कर।
  • एक बच्चे को गोद लेने वाली हैं स्वरा।
  • हमेशा से अपना परिवार बनाना चाहती थीं यह अदाकारा।

Swara Bhaskar Is Set To Adopt A Child: बॉलीवुड जगत में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने सिंगल होने के बावजूद भी बच्चे को गोद लिया है। अब इन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) भी शामिल होने जा रही हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर ने यह खुलासा किया है कि वह एक बच्चे को गोद लेने वाली हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई वैसे ही हर जगह स्वरा भास्कर के चर्चे हो रहे हैं। इससे पहले, शीर कोरमा (Sheer Qorma) के‌ लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड मिलने पर स्वरा भास्कर सुर्खियों में बनी हुई थीं। अब एक बार फिर स्वरा भास्कर ने सभी को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। जैसे ही स्वरा भास्कर की यह खबर सामने आई वैसे ही फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

जल्द एक बच्चे को गोद लेंगी स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने अपना नाम एडॉप्शन के लिए सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी (Central Adoption Resource Authority) के साथ रजिस्टर किया है। स्वरा भास्कर को बच्चा अडॉप्ट करने के लिए अभी वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। एक न्यूज पोर्टल को इंटरव्यू देते समय स्वरा भास्कर ने यह खुलासा किया था कि वह पिछले कई सालों से बच्चा अडॉप्ट करने का सोच रही थीं लेकिन अब जाकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। स्वरा भास्कर ने आगे बताया कि वह हमेशा से अपना परिवार और बच्चे चाहती थीं। इसीलिए उन्होंने एडॉप्शन करने का फैसला लिया। स्वरा भास्कर ने बताया वह कई ऐसे कपल्स से मिल चुकी हैं जिन्होंने बच्चा अडॉप्ट किया है। इसके साथ वह उन बच्चों से भी मिल चुकी हैं जिन्हें गोद लिया गया था और अब वह व्यस्क हो गए हैं। 

स्वरा भास्कर फिलहाल बच्चा अडॉप्ट करने का प्रोसेस पूरा कर रही हैं। स्वरा ने अपने माता पिता से भी इस विषय पर बात की थी और उन्हें अपने माता-पिता की ओर से भी हरी झंडी मिल गई थी। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें काफी सपोर्ट किया है। इसके साथ स्वरा ने यह जानकारी दी कि बच्चा अडॉप्ट करने का वेटिंग पीरियड 3 साल तक चल सकता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।