लाइव टीवी

तलाक के बाद इन एक्ट्रेसेस ने नहीं की दूसरी शादी, आज तक अकेले बिता रही हैं जिंदगी

Actresses Who Did Not Marry After Divorce
प्रदीप कुमार तिवारी | सीनियर रिपोर्टर
Updated Mar 31, 2021 | 10:30 IST

बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जिनकी शादी सफल नहीं हो सकी और तलाक के बाद उन्होंने फिर से घर बसा लिया। लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने तलाक के बाद दोबारा शादी नहीं की।

Loading ...
Actresses Who Did Not Marry After DivorceActresses Who Did Not Marry After Divorce
Actresses Who Did Not Marry After Divorce
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस आज भी सिंगल मदर हैं।
  • इन एक्ट्रेसेस ने तलाक के बाद नहीं की दूसरी शादी।
  • इस लिस्ट में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का नाम भी शामिल है।

बॉलीवुड अपने ग्लैमर के चलते काफी पॉप्युलर है। कहते हैं फिल्मी जगत में जितनी जल्दी रिश्ते बनते हैं, उतनी ही जल्दी बिगड़ भी जाते हैं। इस इंडस्ट्री में आज तक कई जोड़ियां बनी है। कई हीरो-हिरोइन के बीच में रिश्ता शुरू हुआ है। जिनमें से कुछ शादी तक पहुंच पाए, तो कुछ अधूरे रह गए। हालांकि, बॉलीवुड में अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना, शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा जैसे कई कपल हैं, जो हैप्पी मैरिड लाइफ बीता रहे हैं। लेकिन आज हम आपको सिर्फ उन एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो अपने तलाक के बाद से सिंगल लाइफ जी रही हैं।

अमृता सिंह
अमृता सिंह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रहीं है। उन्होंने अपने से 12 साल छोटे सैफ अली खान से शादी की थी। अमृता और सैफ की पहली मुलाकात फिल्म ‘बेखुदी’ के सेट पर हुई थी। साल 1991 में दोनों की शादी हो गई। हालांकि रिश्तों में बढ़ते खटास के चलते दोनो में दुरियां आने लगीं और 13 साल बाद उन्होंने तलाक ले लिया। तलाक के कुछ सालों बाद जहां सैफ ने करीना कपूर से शादी कर ली तो वहीं अमृता अभी तक सिंगल हैं। वो अपने दोनों बच्चों इब्राहिम और सारा के साथ रहती हैं और उनकी परवरिश में ही पूरा ध्यान लगाती हैं।

करिश्मा कपूर
कपूर खानदान की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर का नाम बड़े पर्दे पर भले ही कई सितारों से जुड़ा हो, लेकिन उन्होंने शादी अपने बचपन के दोस्त संजय कपूर से की थी। साल 2003 में करिश्मा और संजय की शादी हुई थी। लेकिन धीरे-धीरे करिश्मा कपूर की जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। साल 2016 में आपसी तनाव के चलते करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से तलाक ले लिया था। संजय कपूर ने तो प्रिया सचदेवा से शादी कर ली। लेकिन करिश्मा कपूर आज भी अकेली रह रही हैं।

जेनिफर विंगेट
टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपने तलाक की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं थीं। जेनिफर, करण सिंह ग्रोवर की दूसरी पत्नी थीं। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। जेनिफर-करण की जोड़ी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन काफी पसंद की जाती थी। हालांकि 2 साल के अंदर करण और जेनिफर का तलाक हो गया। इसके बाद करण ने जहां बिपाशा बसु से शादी कर ली तो वहीं जेनिफर अभी तक सिंगल हैं।

पूजा बेदी
पूजा बेदी और फरहान फर्नीचरवाल की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी। दोनों ने साल 1994 में शादी कर ली थी। शादी के बाद पूजा ने दो बच्चों को जन्म दिया। लेकिन समय के साथ पूजा और फरहान की जिंदगी में सब कुछ बिगड़ने लगा था। जिसके बाद दोनों ने तलाक का रास्ता चुना। बता दें कि पूजा आज भी सिंगल हैं।

रीना दत्ता
साल 1986 में आमिर खान और रीना दत्ता ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। रीना आमिर की बचपन की दोस्त थीं और ये दोस्ती बाद में प्यार और फिर शादी में बदल गई थी। आमिर और रीना के दो बच्चे हैं इरा और जुनैद। हालांकि, साल 2002 में रीना और आमिर ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

हनी ईरानी
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर के पापा और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने साल 1992 में हनी ईरानी से शादी की थी। हनी उस सम 17 साल की थीं।  शादी के बाद हनी ने दो बच्चे फरहान और जोया को जन्म दिया। कहा जाता है कि कुछ सालों बाद ही दोनों की जिंदगी में सब कुछ बदल गया था। जावेद अख्तर का दिल एक्ट्रेस शबाना आज़मी पर आ गया था। जिसके बाद दोनों ने साल 1984 में तलाक ले लिया था। हनी ईरानी ने तलाक के बाद शादी नहीं की।

आरती बजाज
मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने दो शादियां की हैं। अनुराग कश्यप ने 9 साल तक डेटिंग करने के बाद 2003 में अपनी कॉलेज फ्रेंड आरती बजाज से शादी कर ली। दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया था। शादी के 6 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया था। आरती अब अकेले अपनी जिंदगी बिता रही हैं, तो वहीं तलाक के कुछ समय बाद ही साल 2011 में अनुराग ने एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन से शादी रचाई थी, हालांकि बाद में उनका भी तलाक हो गया।

निक्की बेदी
एक्टर कबीर बेदी ने तो लव मैरिज करने के बाद भी अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। उन्होंने साल 1992 में इंडो-एंग्लियन निक्की से शादी की थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा और इनका तलाक हो गया। कबीर बेदी ने अपने 70वें जन्मदिन के मौके पर साल 2016 में परवीन दुसांज संग शादी की थी। टिश टीवी एक्ट्रेस निक्की अब अकेले जीवन बिता रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।