लाइव टीवी

Women's Day 2021: महिला दिवस पर करीना ने दिखाई बेटे की पहली झलक, इन सेलेब्स ने भी किया खास पोस्ट

Updated Mar 08, 2021 | 09:45 IST

Bollywood Celebs Post on Womens Day: आज महिला दिवस के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट कर बधाई दी है। देखें किन सेलेब्स ने किया पोस्ट।

Loading ...
Bollywood Celebs Wish on Womens Day 2021
मुख्य बातें
  • अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इन सेलेब्स ने किया खास पोस्ट।
  • शिल्पा शेट्टी, मंदिरा बेदी समेत इन सेलेब्स ने किया पोस्ट।
  • देखें वुमंस डे की किन सेलेब्स ने दी बधाई।

आज यानी 08 मार्च को पूरे विश्व में इंटरनेशनल वुमंस डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस मौके पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक महिलाओं को बधाई दे रहे हैं। अब तक कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर महिलाओं को इस खास दिन की बधाई दी। देखें अब तक किन सेलेब्स ने इस मौके पर किया खास पोस्ट। 

वुमंस डे के मौके पर करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बेटे की पहली तस्वीर शेयर की है। करीना कपूर 21 फरवरी को दूसरी बार मां बनीं थीं। महिला दिवस के मौके पर करीना ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाते हुए लिखा, 'ऐसा कुछ नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकतीं। हैप्पी वुमंस डे।' वहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने करीब 6 महीने बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और अपनी मां का हाथ थामे हुए फोटो शेयर की।  अनन्या पांडे ने अपनी दादी और नानी के साथ फोटो शेयर कर इस खास दिन की बधाई दी।

इस मौके पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने वीडियो पोस्ट किया और महिलाओं के लिए खास मैसेज लिखा। शिल्पा महिलाओं के लिए लिखा कि वो खुद में खास हैं और उनके दिल और दिमाम में बहुत ताकत है। शिल्पा ने लिखा कि सुनिश्चि करें कि आप किसी के लिए ना बदलें। वहीं राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी का खास वीडियो शेयर कर लिखा, 'इस महिला दिवस पर एक छोटा सा अनुरोध है।कृपया सम्मान और समानता हर रोज मनाएं। मेरा दिन शुरू और खत्म अपनी गर्लफ्रेंड शिल्पा शेट्टी का नाम लेने के साथ होता है। वो मजबूत, कामयाब, आत्मनिर्भर और इन सबसे ज्यादा वो एक अद्भुत रोल मॉडल हैं। यह केवल आज के बारे में नहीं है, बल्कि हर रोज के बारे में है।'

महिला दिवस के मौके पर काजोल की छोटी बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने बिकिनी पहने हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।