लाइव टीवी

Sara Ali Khan से Saif Ali Khan और Raj Kumar Rao तक, अगस्त में ये बॉलीवुड सेलेब्स मनाएंगे बर्थडे

Updated Aug 01, 2021 | 11:00 IST

Famous Indian Film Celebrities Birthdays in August Hindi: अगस्त महीने में जन्मदिन मनाने जा रहे बॉलीवुड फिल्म सेलेब्स के नामों पर एक नजर, इन स्टार्स को इस महीने मिलेंगे- हैप्पी बर्थडे मैसेज।

Loading ...
August 2021 में बॉलीवुड सेलेब्स के जन्मदिन
मुख्य बातें
  • अगस्त महीने कई सारे फिल्म सेलेब्स मनाने वाले हैं जन्मदिन
  • सोशल मीडिया पर सेलेब्स के लिए जमकर ट्रेंड होते हैं हैप्पी बर्थडे मैसेज
  • एक नजर इस महीने बर्थडे मनाने जा रहे फिल्म स्टार्स पर।

मुंबई: इंटरनेट और सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स का जन्मदिन एक बड़ा ईवेंट होता है, खास कर फिल्मी सितारों के फैंस के लिए और इस दौरान सोशल मीडिया पर बधाई मैसेज की बाढ़ सी आ जाती है। अगस्त 2021 के महीने में भी कई फिल्म बॉलीवुड सेलेब्स का जन्मदिन यानी बर्थडे आने वाला है। तो आइए यहां एक नजर डालते हैं इस महीने अगस्त में आने वाले बॉलीवुड सितारों और सेलेब्रिटीज के जन्मदिन पर, किस दिन किसका बर्थडे मनाया जाएगा।

तापसी पन्नू और मीना कुमारी (1 अगस्त)
1933 में जन्मीं मीना कुमारी और साल 1987 में जन्मी मौजूदा समय की चर्चित एक्ट्रेस तापसी पन्नू का 1 अगस्त को जन्मदिन है।

सिद्धार्थ रॉय कपूर (2 अगस्त)
आशिकी-2 फिल्म से फिल्मी दुनिया में छाने वाले सिद्धार्थ रॉय कपूर 2 अगस्त को 47 साल के होने जा रहे हैं।

सुनील ग्रोवर (3 अगस्त)
मशहूर कॉमेडियन और द कपिल शर्मा शो का हिस्सा रहे सुनील ग्रोवर को जन्म साल 1977 में हुआ था वह 44 साल के होने जा रहे हैं।

किशोर कुमार, अरबाज खान, शमा सिकंदर और रश्मी देसाई (4 अगस्त)
सलमान खान के भाई, अभिनेता और फिल्म निर्माता-निर्देशक अरबाज खान भी इसी महीने 4 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाएंगे। इसके अलावा दिग्गज गायक किशोर कुमार का जन्मदिन भी इसी दिन है। शमा सिकंदर और टीवी एक्ट्रेस रश्मी देसाई भी अपने जन्मदिन मनाएंगे।

जेनेलिया डिसूजा और काजोल (5 अगस्त)
रितेश देशमुख की पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा 5 अगस्त को 34 साल की होने जा रही हैं।

सुनील शेट्टी और जैकलीन फर्नांडिस (11 अगस्त)
पूर्व फिल्म एक्टर सुनील शेट्टी और टॉप खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार जैकलीन फर्नांडिस अगस्त महीने में 11 तारीख को अपने जन्मदिन मनाएंगे।

सारा अली खान (12 अगस्त)
केदारनाथ फिल्म एक्ट्रेस सारा अली खान 12 अगस्त को 26 साल की होने जा रही है। एक्ट्रेस का जन्म 1995 में हुआ था।

जॉनी लीवर, सुनिधि चौहान (14 अगस्त)
फिल्मों अपनी कॉमेडी का लोहा मनवाने वाले जॉनी लीवर 14 अगस्त को 64 साल के होने वाले हैं। मशहूर गायिका सुनिधि चौहान भी इसी दिन अपना जन्मदिन मनाएंगी, वह 38 साल की होने जा रही हैं।

मनीषा कोइराला और सैफ अली खान (16 अगस्त)
सारा अली खान के अलावा उनके पिता सैफ अली खान का जन्मदिन भी इसी महीने है। अभिनेता 50 साल के होने जा रहे हैं। एक्ट्रेस मनीषा कोइराला भी इसी दिन अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी।

दिलेर मेहदी, रणदीप हुड्डा (18 अगस्त)
मशहूर पंजाबी गायक दिलेर मेहंदी और बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा 18 अगस्त को अपने जन्मदिन मनाएंगे।

वाणी कपूर, सना खान (21 अगस्त)
बेफिक्रे एक्ट्रेस वाणी कपूर और मनोरंजन जगत को अलविदा कहकर इस्लाम की राह पर चल पड़ीं पूर्व एक्ट्रेस सना खान का जन्मदिन 21 अगस्त को है।

नेहा धूपिया (27 अगस्त)
फिल्म एक्ट्रेस, रोडीज टीवी शो की गैंगलीडर और टॉक शो होस्ट करने वालीं नेहा धूपिया 27 अगस्त को 40 साल की होने वाली हैं।

राजकुमार राव (31 अगस्त)
आज के समय के सबसे चर्चित और रियलिस्टिक फिल्मों में अभिनय के लिए मशहूर स्त्री और रूही फिल्म एक्टर राजकुमार राव 31 अगस्त को 38वें जन्मदिन का जश्न मनाएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।