लाइव टीवी

Bigg Boss on OTT : अक्षरा सिंह, करण नाथ से नेहा भसीन तक, ये 13 सेलेब्स हैं बिग बॉस 15 ओटीटी के कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 15 OTT
Updated Aug 01, 2021 | 12:17 IST

Bigg Boss 15 Ott Contestant list and photos: बिग बॉस 15 आठ अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म में स्ट्रीम होने जा रहा है। जानिए बिग बॉस 15 ओटीटी के कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट....

Loading ...
Bigg Boss 15 OTTBigg Boss 15 OTT
Bigg Boss 15 OTT
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 ओटीटी के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आई है।
  • लिस्ट में कई बड़े सेलेब्स के नाम हैं।
  • बिग बॉस 15 ओटीटी को करण जौहर होस्ट करेंगे।

मुंबई. बिग बॉस 15 आठ अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर स्ट्रीम होने जा रहा है। शो में हिस्सा लेने वाले कई बड़े सेलेब्स की नाम की चर्चा हो रही  है। अब शो के कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, नेहा भसीन से लेकर बॉलीवुड एक्टर करण नाथ शामिल हैं। 

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह शो की पहली कंटेस्टेंट होंगी। अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्में काला टीका, पोरस और सर्विस वाली बहू में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस के साथ-साथ अक्षरा सिंह एक सिंगर भी हैं। अक्षरा सिंह पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप के कारण चर्चा में रही थीं। उन्होंने पवन सिंह पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इसके अलावा वह भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे पर भी मारपीट का आरोप लगा चुकी हैं। 

PinonAaa

करण नाथ 
फिल्म ये दिल आशिकाना के एक्टर करण नाथ बिग बॉस 15 ओटीटी में नजर आ सकते हैं। करण नाथ ने करियर की शुरुआत फिल्म मिस्टर इंडिया में बतौर चाइल्ड एक्टर की थी। करण नाथ फिल्म एलओसी कारगिल, तुम, तेरा क्या होगा जॉनी में नजर आए थे। साल 2020 में उन्होंने वेब सीरीज गन्स ऑफ बनारस से वापसी की थी। 

नेहा भसीन 
सिंगर नेहा भसीन बिग बॉस 15 ओटीटी का हिस्सा होगी। नेहा भसीन ने  ‘जग घूमेया’, ‘धुनकी लागे’ और ‘चाश्नी’ समते कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है। नेहा भसीन का प्रोमो जारी हुआ था। इसमें सिंगर कह रही हैं उनकी आवाज गाती भी है, गूंजती भी है मगर किसी से डरती नहीं है। नेहा भसीन ने साल 2016 में म्यूजिक कंपोजर समीर उद्दीन से शादी की है।

प्रतीक सहजपाल 
बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया के एक्स बॉयफ्रेंड प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 का हिस्सा होंगे। प्रतीक एकता कपूर की वेब सीरीज बेबाक में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह फिटनेस फ्रीक हैं। पवित्रा पुनिया से ब्रेकअप के दौरान वह खूब सुर्खियों में आए थे। 

दिव्या अग्रवाल 
रोडीज कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल बिग बॉस 15 ओटीटी में नजर आएंगी। दिव्या अग्रवाल वेब सीरीज रागिनी एमएमएस रिटर्न्स में नजर आ चुकी हैं। दिव्या बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा को डेट कर चुकी हैं। फिलहाल वह वरुण सूद को डेट कर रही हैं। 

अनुषा दांडेकर 
खतरों के खिलाड़ी 11 की कंटेस्टेंट अनुशा दांडेकर अब बिग बॉस के घर में नजर आएंगी। अनुशा दांडेकर होस्ट और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर की बहन हैं। अनुषा डेली बेली, सिटी ऑफ गोल्ड, एंथनी कौन हैं जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह एमटीवी के कई रियलिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं। अनुषा हाल ही में एक्टर करण कुंद्रा से ब्रेकअप के कारण सुर्खियों में थीं।

रिद्धिमा पंडित  
टीवी सीरियल हमारी बहू रजनीकांत की एक्ट्रे रिद्धिमा पंडित बिग बॉस के घर पर एंट्री लेंगी। रिद्धिमा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं और अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं। टीवी के अलावा वूट पर आने वाले वेब सीरीज़ यो के हुआ ब्रो में रागिनी का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह साल 2019 में शो खतरा खतरा खतरा का हिस्सा रह चुकी हैं। 

उर्फी जावेद
कोटा फैक्ट्री, बड़े भैया की दुल्हनियां, बेपनाह जैसे टीवी सीरियल की एक्ट्रेस उर्फी जावेद बिग  बॉस के घर में एंट्री लेंगी।उर्फी जावेद एक्टर पारस कलानवत को डेट कर चुकी हैं। पारस ने अपने शरीर पर उर्फी के नाम का टैटू भी गुदवा चुकी हैं। साल 2018 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

मनस्वी वशिष्ठ
मॉडल और एक्टर मनस्वी वशिष्ठ बिग बॉस में हिस्सा लेंगे। मनस्वी टीवी शो इश्क में मरजावां 2 में आर्यन का किरदार निभा रहे हैं। मनस्वी वशिष्ठ ने अभिनय करने के लिए अपना कॉरपोरेट करियर छोड़ दिया था। 

जीशान  मलिक
टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य के एक्टर जीशान मलिक बिग बॉस 15 में हिस्सा लेने जा रहे हैं। जीशान मलिक हाल ही में गोवा आए थे। कहा जा रहा है कि वह इस शो का हिस्सा ले रहे हैं। 

नेहा मलिक
मॉडल, एक्ट्रेस और फैशन ब्लॉगर नेहा मलिक बिग बॉस 15 में नजर आएंगी। नेहा मलिक सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं। नेहा मलिक कई म्यूजिक एल्बम का हिस्सा रह चुकी हैं। सोशल मीडिया पर वह बेहद बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं।  

पवित्र लक्ष्मी
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस पवित्र लक्ष्मी बिग बॉस में एंट्री लेंगी। पवित्र लक्ष्मी को समांथा अक्केनेनी का हमशक्ल कहा जाता है। पवित्रा ने अपनी पहचान सीडब्लयूसी के सीजन 2 में कुक का बेहतरीन रोल अदा कर बनाई है।

पवित्र लक्ष्मी साल 2015 में मिस मद्रास का खिताब भी जीता है. और साल 2017 में वो मद्रास की रानी भी बनी थी। उन्होंने एक मलयालम फिल्म उल्लासम में शेन निगम में नजर आई थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।