लाइव टीवी

किसी की 10 महीने तो किसी की 12 महीने, शादी के चंद महीने बाद ही टूट गई इन सितारों की शादी

Updated Apr 10, 2021 | 12:30 IST

Bollywood Celebs who had shortest marriage: बॉलीवुड में कई ऐसे स‍ितारे हैं जो शादी के बंधन में तो बंधे लेकिन चंद महीने में ही उन्‍होंने अलग होने का फैसला कर लिया। आइये एक नजर डालते हैं ऐसे ही सितारों पर-

Loading ...
Rekha with Mukesh Agarwal
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड में कई ऐसे स‍ितारे हैं जो शादी के बंधन में तो बंधे लेकिन,
  • चंद महीने में ही उन्‍होंने अलग होने का फैसला कर लिया।

Bollywood Celebs who had shortest marriage: बॉलीवुड में कई ऐसे स‍ितारे हैं जो शादी के बंधन में तो बंधे लेकिन चंद महीने में ही उन्‍होंने अलग होने का फैसला कर लिया। इनमें कई नामी सितारे हैं जिनकी जिंदगी के पन्‍नों को पलटने के लिए फैंस काफी उत्‍सुक रहते हैं। आइये एक नजर डालते हैं ऐसे ही सितारों पर-

रेखा और मुकेश अग्रवाल
बॉलीवुड अदाकारा रेखा ने दिल्‍ली के व्‍यवसायी मुकेश अग्रवाल से साल 1990 में शादी की थी लेकिन शादी के बाद मुकेश डिप्रेशन में रहने लगे। शादी के 12 महीने बाद मुकेश ने आत्‍महत्‍या कर ली थी।

करण सिंह ग्रोवर-श्रद्धा निगम
एक्‍टर करण सिंह ग्रोवर अपनी पत्‍नी बिपाशा बसु के साथ बहुत खुश हैं। हालांकि यह करण की तीसरी शादी है। करण ने सबसे पहले श्रद्धा निगम ने शादी की थी और केवल 10 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए।

किशोर कुमार-योगिता बाली
जाने माने सिंगर किशोर कुमार ने साल 1976 में योगिता बाली से शादी की थी। योगिता उनकी तीसरी पत्‍नी थीं। शादी के दो साल बाद दोनों अलग हो गए। योगिता ने किशोर कुमार से अलग होकर मिथुन चक्रवर्ती से शादी कर ली थी।

करण सिंह-मल्लिका शेरावत
बॉलीवुड अदाकारा मल्लिका शेरावत की भी पायलट करण सिंह गिल से शादी हुई थी। हालांकि मल्लिका इस बात को नहीं स्‍वीकारती हैं कि उनकी शादी हुई है। कहा जाता है कि उनकी शादी 12 महीने ही चली थी।

मनीषा कोईराला-सम्राट दलाल
साल 2010 में अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने बिजनेसमैन सम्राट दलाल से शादी की थी। यह शादी नेपाल में हुई थी। हालांकि साल 2012 में ही दोनों का तलाक हो गया। पति से तंग आकर मनीषा ने कहा था- मेरा पति मेरा दुश्‍मन है।

साजिद और दिव्‍या भारती
बॉलीवुड के दिग्‍गज डायरेक्‍टर साजिद नाडियाडवाला और दिव्‍या भारती के बीच फ‍िल्‍म शोला और शबनम के सेट पर प्‍यार हुआ। इसके बाद दोनों ने 1992 में शादी कर ली। शादी के एक साल के भीतर ही दिव्‍या भारती का निधन हो गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।