लाइव टीवी

Bollywood News 1 April 2022: फोर्स 2 के दौरान जॉन अब्राहम को लगी थी गंभीर चोट, डॉक्टर काटने वाले थे पैर

Updated Apr 02, 2022 | 00:41 IST

Bollywood News 1 April 2022: आरआरआर फिल्म के हिंदी वर्जन का कलेक्शन 132 करोड़ से ज्यादा हो गया है। जॉन अब्राहम ने बताया कि फिल्म फोर्स 2 की शूटिंग के दौरानी वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें।

Loading ...
Bollywood News 1 April 2022
मुख्य बातें
  • आरआरआर फिल्म ने पहले हफ्ते बाद 132 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
  • रणधीर कपूर ने बताया कि उन्हें डिमनेशिया की बीमारी नहीं है।
  • जॉन अब्राहम ने बताया कि फोर्स 2 की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे।

Bollywood News 1 April 2022. एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। पहले हफ्ते के बाद फिल्म ने 500 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, रणधीर कपूर ने अपने भतीजे रणबीर कपूर के बयान को खारिज करते हुए कहा है कि उन्हें डिमनेशिया की बीमारी नहीं है। वहीं, जॉन अब्राहम ने बताया कि फोर्स 2 में चोट लगने के कारण डॉक्टर उनका पैर काटने वाले थे। जॉन जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर की हिंदी वर्जन ने 132.59 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने गुरुवार को 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को 20.07 करोड़ रुपए, शनिवार को 24 करोड़ रुपए, रविवार को 31.50 करोड़ रुपए, सोमवार को 17 करोड़ रुपए, मंगलवार को 15.02 करोड़ रुपए और बुधवार को 13 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म के सभी वर्जन ने पहले हफ्ते 560 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।

रणधीर कपूर ने कही ये बात
रणबीर कपूर ने अपने चाचा रणधीर कपूर के लिए कहा था कि वह डिमेंशिया की शुरुआती स्टेज पर हैं। रणधीर कपूर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि, 'मैं पूरी तरह ठीक हूं। मैंने कभी ऐसा नहीं कहा। मैं तो अभी राहुल रवैल के साथ गोवा से लौट रहा हूं। हम गोवा फेस्टिवल में थे। मुझे पिछले साल कोविड जरूर हुआ था। यह रणबीर की मर्जी है, वह जो चाहता है उसे कहने का पूरा अधिकार है।’  

जॉन अब्राहम ने किया खुलासा
जॉन अब्राहम फिल्म अटैक में नजर आने वाले हैं। जॉन ने इस दौरान बताया कि फिल्म फोर्स 2 में एक्शन सीन फिल्माते हुए उन्हें गंभीर चोट लग गई थी। इस कारण उनके पैर काटने तक की नौबत आ गई थी। जॉन अब्राहम ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि, 'फोर्स 2 के दौरान मेरा घुटना टूट गया था। मेरी तीन सर्जरी करानी पड़ी थी। मेरे दाहिने पैर पर गैंग्रीन हो गया था। डॉक्टर मेरे पैर को काटना चाहता था। मैंने उनसे कहा कि, नहीं आप ऐसा नहीं कर सकते हैं। मुंबई के डॉक्टर राजेश मनियर ने मेरा पैर बचा लिया।'

Also Read: बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स भी नहीं बचा पाए इन फ्लॉप फिल्मों का डूबता जहाज, फैंस भी हो गए थे निराश

करीना कपूर ने सैफ अली खान को दी चेतावनी 
करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू  में बताया कि उनकी आगे कोई बेबी प्लानिंग नहीं है।  करीना कहती हैं,  सैफ का हर दशक में एक बच्चा हुआ है- 20s, 30s, 40s और अब अपने 50s में भी...। मैंने उनसे कह दिया है कि अब तुम्हारी जिंदगी के 60s में ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है। झे लगता है कि सैफ के जैसे खुले दिमाग का व्यक्ति ही अपनी जिंदगी के अलग-अलग दौर में 4 बच्चों का पिता बन सकता है। उन्होंने अपने हर बच्चे को वक्त दिया है।

कैटरीना कैफ से खुश है कौशल परिवार 
विक्की कौशल  के भाई सनी कौशल ने भाभी कैटरीना कैफ के तारीफों के पुल बांध  दिए। सनी कौशल ने कहा कि विक्की कौशल की फैमिली में आकर कैटरीना कैफ पूरी तरह से घुल-मिल गई हैं।  

भाभी कैटरीना के साथ उनके इक्वेशन के बारे में  पूछे जाने पर सनी कौशल ने बताया कि दोनों की इक्वेशन बहुत ही अच्छी है। वह एक  बहुत ही अच्छी और पॉजिटिव पर्सन हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।