लाइव टीवी

Bollywood News 10 March 2021: चेहरे से बाहर हुईं रिया चक्रवर्ती, रणवीर सिंह का वीडियो वायरल, पांच बड़ी खबरें

Updated Mar 10, 2021 | 22:56 IST

Bollywood News 10 March 2021: एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में काफी हलचल रही। जानिए आज 10 मार्च की कई अहम और दिलचस्प खबरें, जो दिनभर चर्चा में बनी रहीं। डाले नजर ऐसी ही बड़ी खबरें...

Loading ...
Rhea Chakraborty
मुख्य बातें
  • रिया चक्रवर्ती को फिल्म चेहरे से निकाला जा सकता है।
  • पठान फिल्म में सलमान खान टाइगर बनकर शाहरुख खान को बचाने वाले हैं।
  • रणवीर सिंह का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबई. बॉलीवुड में आज के दिन काफी कई खबरें सुर्खियों में रही। रिया चक्रवर्ती को फिल्म चेहरे से निकाला जा सकता है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा की किताब द अनफिनिश्ड का कवर पोस्टर न्यू यॉर्क सिटी के 6 मंजिला बिलबोर्ड पर दिखाई दे रहा है। एक नजर डालते हैं 10 मार्च की  बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरों पर। 

रिया चक्रवर्ती की फिल्म चेहरे में नजर  आने वाली थीं। हालांकि, फिल्म के पोस्टर से रिया चक्रवर्ती गायब थीं। रिया पर सुशांत की आत्महत्या के बाद काफी चर्चा में थीं। फिलहाल वह जमानत में बाहर हैं। 

चेहरे फिल्म के प्रमोशन से दूर हैं। वहीं, किसी भी एक्टर ने रिया चक्रवर्ती को टैग नहीं किया है। दूसरी तरफ खुद रिया चक्रवर्ती ने भी फिल्म के पोस्टर को शेयर नहीं किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि विवादों को ध्यान में रखते हुए रिया के सीन को फिल्म से निकाल दिया है। 

वायरल हुआ रणवीर का वीडियो 
 रणवीर सिंह का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रणवीर सिंह अपनी फिल्म की डबिंग के लिए स्टूडियो पहुंचे थे।  स्टूडियो से निकलने के बाद रणवीर फोटोग्राफर्स को पोज द रहे थे तो उन्हें लगा कि कोई उन्हें आवाज दे रहा है।

रणवीर सिंह पीछे मुड़े तो उन्हें एक बुजुर्ग महिला पुकार रही थी। रणवीर ने थोड़ी देर उस महिला से बात की और फिर हाथ चूमते हुए उनका आशीर्वाद लिया। फैंस रणवीर के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। 

शाहरुख को बचाएंगे सलमान खान
शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान में सलमान खान टाइगर के अवतार में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में सलमान की एंट्री भी धमाकेदार होने वाली है। 

फिल्म में सलमान खान टाइगर बनकर शाहरुख खान को बचाने वाले हैं। सीन कुछ ऐसा होगा कि शाहरुख खान दुश्मनों के बीच घिरे होंगे, तभी सलमान उन्हें रेस्क्यू करेंगे। इससे पहले भी उन्होंने 'टाइगर जिंदा है' में ऐसा सीन क्रिएट किया था। 

साथ काम करेंगे राम चरण-चिरंजीव
साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी और राम चरण नई फिल्म के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली है। चिरंजीवी और राम चरण की इस नई फिल्म का नाम आचार्य है। फिल्म में एक्टिंग के अलावा राम चरण इसे निरंजन रेड्डी के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी करने जा रहे हैं। 

दोनों सुपरस्टार के होने के कारण फिल्मों को पहले से ही एक मेगा-स्केल फिल्म के रूप में पहचान मिली है।राम चरण और चिरंजीवी इससे पहले मगाधीरा या कैदी नंबर 150 फिल्मों में साथ कर चुके हैं। 

न्यू यॉर्क सिटी के बिलबोर्ड पर छाई प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के मेमॉयर द अनफिनिश्ड फरवरी में रिलीज हुए थे। एक महीने में ही ये किताब बेस्ट सेलर बन गई थी। अब इस किताब का कवर पेज न्यूयॉर्क के छह मंजिला बिल बोर्ड में छाया। 

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'छह मंजिले अमेजन बुक्स बिलबोर्ड पर छाया है अनफिनिश्ड। मेरी किताब Unfinished को रिलीज हुए एक महीना हो गया जो इसे और भी स्पेशल बनाता है।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।