लाइव टीवी

Bollywood News 21 Aug 2021: नहीं रहे मिशन कश्मीर के प्रोड्यूसर प्रदीप गुहा, दूसरे दिन घटी बेल बॉटम की कमाई

Updated Aug 22, 2021 | 00:03 IST

Bollywood News 21 Aug 2021: फिजा, मिशन कश्मीर जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर प्रदीप गुहा का लीवर के कैंसर के कारण निधन हो गया। शत्रुघ्न सिन्हा का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें...

Loading ...
Bollywood News 21 August 2021| बॉलीवुड न्यूज 21 अगस्त 2021
मुख्य बातें
  • अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम की कमाई दूसरे दिन घटी।
  • फिजा, मिशन कश्मीर फिल्म के प्रोड्यूसर प्रदीप गुहा का निधन हो गया।
  • शत्रुघ्न सिन्हा का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। 

मुंबई. फिल्म फिजा और मिशन कश्मीर के प्रोड्यूसर प्रदीप गुहा का निधन हो गया है। कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस की शूटिंग शुरू कर दी है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें। 

प्रोड्यूसर प्रदीप गुहा का तीन सप्ताह पहले एडवांस लीवर कैसंर का स्टेज 4 के बारे में पता चला था। उनका मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ट्रीटमेंट चल रहा था। उन्हें आईसीयू में रखा गया था। प्रदीप गुहा के परिवार में पत्नी पापिया और बेटा संकेत हैं। सोशल मीडिया पर शेखर कपूर, लारा दत्ता भूपति, मनोज बाजपेयी, रितेश देशमुख, टिस्का चोपड़ा जैसे सेलेब्स ने श्रद्धांजलि दी है। 

दोस्त के साथ विक्की कौशल ने मनाया ओणम
विक्की कौशल ने ओणम अपनी बचपन की दोस्त मालविका मोहन के साथ मनाया। मालविका और विक्की कौशल की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में विक्की कौशल और मालविका एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। मालविका ने ओणम के अवसर पर बनाए गए डिशेज की भी तस्वीरें शेयर की है। खाने में लेमन राइस, सांभर, पापड़ समेत कई सारी चीजें शामिल हैं। 

हैक हुआ शत्रुघ्न सिन्हा का ट्विटर अकाउंट 
बॉलीवुड एक्टर और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा साइबर क्राइम का शिकार हो गए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा का ट्विटर अकाउंट हैक्ड हो गया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'दुर्भाग्य से मेरा ट्विटर अकाउंट कुछ घंटों के लिए हैक हो गया है। शुक्र है कि अब मामला सुलझ गया है। मेरे पिछले ट्वीट्स में जो क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े लिंक्स पोस्ट किए हैं उन्हें इग्नोर कर दें।

घटी बेल बॉटम की कमाई
अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम की कमाई दूसरे दिन घट गई हैं। बेल बॉटम ने पहले दिन ढाई करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्‍म की कमाई 2.40 करोड़ रुपये के करीब हुई है। दो दिन में फिल्म की कुल कमाई पांच करोड़ रुपए से ज्यादा की हो गई है। आपको बता दें कि देश के कई हिस्सों में सिनेमाघर अभी 50 फीसदी क्षमता के साथ ही खुले हैं।

मलाइका अरोड़ा ने किया खुलासा 
मलाइका अरोड़ा ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक खुलासा किया है। मलाइका हाल ही में मॉडलिंग आधारित शो को जज कर रही थीं। उन्होंने कहा, 'छोटी सी उम्र में मेरे लिए बेहद चुनौतियों से भरा था। मैं किसी उम्मीद के बिना आई थीं।'

मलाइका अरोड़ा ने कहा, 'मुझे लगा कि पॉकेट मनी कमाने का एक शानदार मौका है। मुझे बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि अंत में ये ही मेरा करियर बन जाएगा। अब कई अच्छी लड़कियां आ रही हैं। कई लड़कियां छोटे प्रदेश से हैं।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।