लाइव टीवी

Bollywood News 26 September: सामने आया 2021-2022 का बॉलीवुड कैलेंडर, जानिए किस दिन रिलीज होगी कौन सी फिल्म

Updated Sep 26, 2021 | 22:15 IST

Top 5 Bollywood News 26 September 2021: महाराष्ट्र में सिनेमाघरों खुलने की घोषणा के बाद रविवार को बॉलीवुड में कई फिल्मों की रिलीज डेट सामने आ गई है। जानिए आज की बी टाउन की बड़ी खबरें...

Loading ...
Bollywood News 26 September 2021| बॉलीवुड न्यूज 26 सितंबर 2021
मुख्य बातें
  • रविवार को कई फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है।
  • क्रिसमस के मौके पर रणवीर सिंह की 83 फिल्म रिलीज होगी।
  • वेलेंटाइन्स डे के मौके पर आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा रिलीज होगी।

मुंबई. बॉलीवुड के लिए रविवार का दिन एक के बाद एक कई खुशखबरी लेकर आया है। महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमाघर खुलने की घोषणा के बाद कई फिल्मों की रिलीज का इंतजार खत्म हो गया। रविवार को 14 फिल्मों की रिलीज की घोषणा कर दी गई है।

अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इसके बाद इस क्रिसमस रणवीर सिंह की फिल्म 83 रिलीज होगी। वहीं, शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी नए साल के मौके यानी 31 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी। वहीं, आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 2022 वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। भूल भुलैया 2 25 मार्च 2022 को रिलीज होगी। वहीं, अक्षय कुमार की बच्चन पांडे 4 मार्च 2022 को रिलीज होगी।

गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी पृथ्वीराज
अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज गणतंत्र दिवस के मौके पर 21 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार 25 फरवरी 2022 और रणबीर कपूर की शमशेरा 18 मार्च 2022 को रिलीज होगी। टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 छह मई 2022, बंटी और बबली 2 19 नवंबर 2021 को रिलीज होगी। अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की तड़प 3 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी। 

2022 में अक्षय कुमार की चार फिल्में  
साल 2022 में अक्षय कुमार की एक नहीं बल्कि चार फिल्में रिलीज होगी। पृथ्वीराज, बच्चन पांडे के अलावा अक्षय कुमार की रक्षाबंधन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। वहीं, रामसेतु अगले साल दिवाली के मौके  पर रिलीज होगी। इसके अलावा अजय देवगन की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म मे डे 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।

सोनू सूद ने किया खुलासा 
आयकर विभाग के छापे के बाद सोनू सूद ने टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार से बातचीत में कई खुलासे किए हैं। सोनू सूद ने बताया कि उन्हें दो बार राज्यसभा सीट का ऑफर आया था। उन्होंने साफ इंकार कर दिया था। वहीं, सोनू सूद ने इस इंटरव्यू में पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा- आई लव मोदी जी। इसके अलावा सोनू सूद ने बताया कि उनका फाउंडेशन किसी को पैसा नहीं देता है। 

प्रभास ने भेजी सैफ को बिरयानी 
प्रभास फिल्म आदिपुरुष में नजर आएंगे। फिल्म में सैफ अली खान रावण का रोल निभा रहे हैं। प्रभास ने सैफ अली खान के लिए बिरयानी भेजी है। करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बिरयानी की फोटो शेयर की है। 

करीना कपूर ने बिरयानी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जब बाहुबली आपके लिए बिरयानी भेजे, वह जरूर बेहतरीन होगी। शुक्रिया प्रभास इतने अच्छे खाने के लिए। चलिए खाते हैं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।