लाइव टीवी

Bollywood News 5 April 2022: ग्रैमी अवॉर्ड्स पर भड़की कंगना रनौत, RRR के डिस्ट्रीब्यूटर का निधन

Updated Apr 05, 2022 | 22:37 IST

Bollywood News 5 April 2022: फिल्म आरआरआर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 900 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया। लता मंगेशकर को ग्रैमी अवॉर्ड्स ने दिया ट्रीब्यूट। जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें।

Loading ...
Kangana Ranaut
मुख्य बातें
  • कंगना रनौत ने साधा ग्रैमी अवॉर्ड्स पर निशाना।
  • आरआरआर के मुंबई डिस्ट्रीब्यूटर की मौत।
  • समांथा रुथ प्रभु की फिल्म यशोदा की सामने आई रिलीज डेट।

Bollywood News 5 April 2022: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। इस शादी की गेस्ट लिस्ट भी सामने आ गई है। वहीं, ऋतिक रोशन और सबा आजाद एयरपोर्ट में स्पॉट किए गए हैं। आरआरआर फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर की मौत हो गई हैं। जानिए बॉलीवुड जगत की आज की बड़ी खबरें।  

आर आर आर, जर्सी, अटैक के मुंबई डिस्ट्रीब्यूटर राहुल हक्सर का निधन हो गया है। 62 साल को दो बार कोविड हो चुका था। इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया था, उनकी बायपास सर्जरी कराई गई थी। बायपा के बाद उनकी सेहत में थोड़ा सुधार आया था। हालांकि, बाद में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। राहुल हक्सर ने अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी को गुजरात के शहर सौराष्ट्र में भी डिस्ट्रीब्यूट किया था। वह गणेश सिनेमा समेत कई एग्जीबिटर आउटलेट के मालिक थे। 

इस दिन रिलीज होगी समांथा की यशोदा
समांथा रुथ प्रभु की फिल्म यशोदा 12 अगस्त 2021 को रिलीज होने वाली है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और साउथ की अन्य भाषा में रिलीज होगी। ये एक एक्शन फिल्म हैं, जिसमें समांथा खतरनाक सटंट्स करते हुए नजर आने वाली हैं। फिल्म को हरि और हरीश की डायरेक्टर जोड़ी डायरेक्ट करने जा रही है। फिल्म में मुरली शर्मा, उन्नी मुकुंदन, दिव्या श्रीपदा अहम रोल में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि समांथा आखिरी बार वेब सीरीज द फैमिली मैन के दूसरे सीजन में नजर आई थीं। 

Also Read: सलमान खान ने पत्रकार की शिकायत पर जारी समन को हाई कोर्ट में दी चुनौती, जानें क्या है पूरा मामला

ग्रैमी अवॉर्ड्स पर भड़की कंगना रनौत 
64वें ग्रैंमी अवॉर्ड्स में लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि नहीं दी गई। इस पर कंगना रनौत ने निशाना साधा है। कंगना ने इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'हमें कोई भी लोकल अवॉर्ड शो, जो इंटरनेशनल होने का दावा करते हैं उनके खिलाफ सख्त रवैया अपनाना चाहिए। ये महान कलाकारो को उनकी कास्ट, विचारधार के कारण जानबूझकर अनदेखा और किनारे करते हैं। ग्रैमी और ऑस्कर अवॉर्ड्स में लता जी को श्रद्धांजलि नहीं दी गई। मीडिया को भी ऐसे पक्षपाती लोकल शो का बॉयकॉट करें, जो ग्लोबल अवॉर्ड शो होने का दावा करते हैं।'  

Also Read: आखिर क्यों शिल्पा शेट्टी-बादशाह पर भड़के हरनाज कौर संधू के फैंस, ट्रोल करते हुए लोगों ने कहा- शर्म करो 

आरआरआर ने बनाया ये रिकॉर्ड
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR collection) में रविवार को 900 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया। 900 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने के बाद अब यह भारत की ऐसी पांचवी फिल्म बन गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म के हिंदी वर्जन ने 191.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार 13.50 करोड़ रुपए, शनिवार को 18 करोड़ रुपए, रविवार को 20.50 करोड़ रुपए और सोमवार को सात करोड़ रुपए की कमाई की है।

हाई कोर्ट पहुंचे सलमान खान
सलमान खान को मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने 2019 के एक विवाद के सिलसिले में एक पत्रकार द्वारा दायर शिकायत पर उन्हें समन जारी किया था। अब इसके खिलाफ एक्टर हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। 

सलमान खान ने अपनी याचिका में उच्च न्यायालय से निचली अदालत के आदेश को रद्द करने और समन पर रोक लगाते हुए अंतरिम राहत देने का अनुरोध किया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।