लाइव टीवी

TV News 5 April 2022: तेजस्वी प्रकाश ने खरीदी 90 लाख रुपए की कार, अस्पताल से घर वापस लौटी देबिना बनर्जी

Updated Apr 06, 2022 | 00:04 IST

Bollywood News 5 April 2022: बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश ने नई ऑडी कार खरीदी है। वहीं, बेटी के पेरेंट्स बनने के बाद देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी घर वापस आ गए। जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें।

Loading ...
Tejasswi Prakash
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश ने नई कार खरीदी है।
  • पेरेंट्स बनने के बाद अस्पताल से घर वापस लौटे गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी।
  • गौरव खन्ना ने किया रुपाली गांगुली को खास अंदाज में विश।

TV News 5 April 2022. बिग बॉस 15 की विनर और नागिन 6 की एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने नई कार खरीदी है। वहीं, अनुपमा यानी रुपाली गांगुली के बर्थडे के मौके पर 'अनुज कपाड़िया' गौरव खन्ना ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट लिखकर विश किया है। बेटी के जन्म के बाद देबिना बनर्जी अस्पताल से घर वापस लौट आई हैं। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें। 

तेजस्वी प्रकाश ने नई ऑडी क्यू 7 गाड़ी खरीदी है। इसकी कीमत 80 से 90 लाख रुपए के बीच है। मंगलवार को  तेजस्वी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में तेजस्वी प्रकाश के साथ करण कुंद्रा भी नजर आ रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश शोरूम के बाहर अपनी कार के सामने नारियल फोड़ने की कोशिश कर रही हैं। पहली बार नारियल फूटता नहीं है। इसके बाद नारियल छलक कर दूर चला जाता है। एक बार नारियल कार से टकराने से बचा। आखिर में तेजस्वी प्रकाश   नारियल फोड़ने में कामयाब हो जाती हैं। 

घर वापस लौटीं देबिना बनर्जी 
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं। सोमवार को कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। देबिना अब अस्पताल से वापस लौट आई हैं। देबिना ब्लैक शर्ट और जेगिंग्स में नजर आ रही हैं। वहीं, गुरमीत व्हाइट टी शर्ट और ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। वहीं, न्यू बॉर्न बेबी ट्रॉली पर आराम कर रहा है। कपल ने बच्चे का चेहरा छिपाया हुआ है। इस दौरान देबिना और गुरमीत ने फोटोग्राफर्स के सामने हाथ जोड़कर धन्यवाद किया है।

Also Read: द‍िशा परमार- नकुल मेहता के इस कंडोम सीन पर मचा हंगामा, आपने देखा वायरल वीडियो?

गौरव खन्ना ने रुपाली गांगुली को किया विश
अनुपमा यानी रुपाली गांगुली का पांच अप्रैल को बर्थडे मनाया। इस मौके पर गौरव खन्ना उर्फ अनुज कपाड़िया ने सोशल मीडिया पर अपनी को-एक्ट्रेस को विश किया है। गौरव खन्ना ने सोशल मीडिया पर रुपाली के साथ फोटो शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे रुपाली गांगुली। अभी तक जिनके साथ मैंने काम किया उनमें आप सबसे बेहतरीन इंसान हैं और कमाल की को-एक्टर हैं। आपकी सारी मनोकामनाएं सच हो और आप हमेशा खुश रहें। हैप्पी बर्थडे रुपाली जी।'

एक बार फिर होस्टिंग करेंगे जावेद जाफरी
बच्चों का पॉपुलर जपानी गेम शो तकेशी कासल वापस लौट रहा है। फैंस एक बार फिर इस शो में कमेंट्री करने जा रहे हैं। जावेद जाफरी ने एक फोटो ट्वीट की, जिसमें बताया कि शो का रीबूट होने वाला है, अमेजन प्राइम वीडियो इस शो को 2023 में रीलॉन्च करेगा। सबसे अच्छी बात है कि जावेद जाफरी हिंदी कमेंट्री करने वाले हैं।' जावेद जाफरी ने लिखा, 'क्या ख्याल?' जावेद जाफरी के पोस्ट पर कई फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'हमारे लिए तकेशी कासल का मतलब जावेद जाफरी।' 

 

राखी सावंत का नाम सुनकर भड़के मीका सिंह
 मीका सिंह इन दिनों अपने अपकमिंग रियलिटी शो 'मीका दी वोटी' को लेकर सुर्खियों में हैं। मीका अपने शो का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान मीका सिंह से राखी से तुलना करते हुए सवाल पूछा गया जिसके बाद उनका मूड ही उखड़ गया।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राखी सावंत के सवाल पर मीका इतना भड़क गए थे कि उन्होंने किसी भी रिपोर्टर को इंटरव्यू देने से मना कर दिया। हालांकि, बाद में उन्हें  शांत करवाया गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।