लाइव टीवी

Bollywood News 5 Feb 2022: लता मंगेशकर को दी जा रही है ये थेरेपी, डिनर डेट पर फिर स्पॉट हुए ऋतिक रोशन-सबा आजाद

Updated Feb 05, 2022 | 22:12 IST

Bollywood News 5 Feb 2022: लता मंगेशकर की तबीयत बिगड़ने के बाद फैंस सलामती की दुआ मांग रहे हैं। वहीं, ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक बार फिर साथ स्पॉट किए गए। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें।

Loading ...
Lata Mangeshkar
मुख्य बातें
  • लता मंगेशकर की सेहत एक बार फिर बिगड़ गई है।
  • ऋतिक रोशन और सबा आजाद को एक बार फिर साथ स्पॉट किया गया।
  • आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को बताया बेस्ट बॉयफ्रंड।

Bollywood News 5 Feb 2022: स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। लता मंगेशकर को आईसीयू में दोबारा वेंटिलेटर सपोर्ट में रखा गया है। हालांकि, लता मंगेशकर के ट्रीटमेंट पर डॉक्टर ने अपडेट शेयर किया है। वहीं, ऋतिक रोशन और सबा आजाद को एक बार फिर डिनर डेट में स्पॉट किया गया है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें।

मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने लता मंगेशकर की हेल्थ अपडेट (Lata Mangeshkar Health Update) शेयर करते हुए कहा, 'लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू वॉर्ड में हैं। उन्हें बेहद आक्रमक थेरेपी दी जा रही है। वह फिलहाल सभी प्रक्रिया को अच्छे से फॉलो कर रही हैं।' वहीं, लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले से जाकर मिली हैं। आशा भोसले ने बताया कि लता दीदी की तबीयत में अब सुधार हो रहा है। लता मंगेशकर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को बताया बेस्ट बॉयफ्रेंड
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसके बाद आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने भी खास अंदाज में फिल्म का प्रमोशन किया है। दरअसल रणबीर कपूर से हाल ही में फोटोग्राफर्स ने पूछा कि उन्हें फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा। इस पर उन्होंने गंगूबाई का सिग्नेचर नमस्ते स्टाइल का पोज कॉपी किया। आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'बेस्ट ब्वॉयफ्रेंड एवर।’

Also Read: लता मंगेशकर की हालत क्रिटिकल, डॉक्टर ने बताया फिर से वेंटिलेटर पर करना पड़ा शिफ्ट

फिर साथ नजर आए ऋतिक रोशन और सबा आजाद
ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक बार फिर डिनर डेट में साथ नजर आए हैं। ऋतिक और सबा कैफे से बाहर निकले। इस दौरान फोटोग्राफर ने दोनों की तस्वीरों को कैमरे में क्लिक किया है। फोटोग्राफर्स के सामने सबा बालों से अपना मुंह छिपाते हुए नजर आईं। वहीं, ऋतिक रोशन कैप से अपना चेहरा छिपा रहे थे। ऋतिक रोशन ने ब्लू और व्हाइट चैक शर्ट, व्हाइट टी शर्ट और बेज कलर की पैंट पहनी हुई है। 

प्रभास की फिल्म के लिए ऑफर हुए करोड़ों रुपए
प्रभास जल्द ही फिल्म सलार में नजर आने वाले हैं। फिल्म को केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील डायरेक्ट करने जा रहे हैं। फिल्म में प्रभास और श्रुति हासन नजर आने वाले हैं। फिल्म के डिजिटल राइट्स को लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 200 करोड़ रुपये की मोटी रकम ऑफर की है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। मेकर्स 14 अप्रैल 2022 को रिलीज करने की तैयारी में हैं।

महेश मांजरेकर के खिलाफ केस दर्ज 
महेश मांजरेकर अपनी मराठी फिल्‍म ‘नाय वरनभात लोन्‍चा कोन नाय कोन्‍चा’ के कारण विवादों में फंस गए हैं। फिल्म में बच्चों को महिलाओं के साथ सेक्सुअल ऐक्ट में दिखाया गया है। दो संगठनों की श‍िकायत के बाद मांजरेकर के ख‍िलाफ मामला दर्ज हुआ है। 

महाराष्ट्र की दो संस्थाओं ने कोर्ट में फिल्‍म के ख‍िलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। क्षत्रिय मराठा सेवा संस्था ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में शिकायत दी है। फिल्म में कश्मीरा शाह को बच्चे के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाया गया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।