लाइव टीवी

Bollywood News 06 May 2021: बिन मास्क ब्लड डोनेट करने पर ट्रोल हुए सोनू निगम, सोनू सूद ने की सुरेश रैना की मदद

Updated May 06, 2021 | 20:05 IST

Bollywood News 6 May 2021: 6 मई को बॉलीवुड में कई खबरें सामने आईं। सोनू सूद की ओर से लोगों की मदद का अभियान जारी है। सलमान और जैकलीन का राधे फिल्म का गाना सुपरहिट साबित हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
6 मई की बॉलीवुड न्यूज
मुख्य बातें
  • बिना मास्क ब्लड डोनेशन का हिस्सा बनने पर सोनू निगम ट्रोल- 'कोई इन्हें मास्क डोनेट करो'
  • सोनू सूद ने डोनेट किए ऑक्सीजन सिलेंडर, मु्श्किल समय में क्रिकेटर सुरेश रैना की भी की मदद
  • सुपरहिट हुआ राधे फिल्म से सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस का गाना- 'दिल दे दिया'

Bollywood News 6 May 2021: 6 मई को बॉलीवुड जगत में कई सारी खबरें सामने आईं। अभिनेता सलमान खान की फिल्म राधे से जैकलीन फर्नांडिस के साथ किया गया आइटम नंबर सुपरहिट साबित हो रहा है। सोनू सूद ने कई मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर डोनेट किए हैं और इस बीच क्रिकेटर सुरेश रैना की बीमार मौसी के लिए भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

गायक अरिजीत सिंह की मां भी कोलकाता के एक अस्पताल में कोरोना से लड़ाई लड़ रही है, गायक ने A ब्लड ग्रुप को लेकर मदद की मांग की थी जिसका कई फैंस ने जवाब दिया।

सोनू सूद ने डोनेट किए ऑक्सीजन सिलेंडर, सुरेश रैना की भी की मदद:
कोरोना काल में सोनू सूद की ओर से मदद अभियान जारी है और अभिनेता ने कई मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर डोनेट करके जिंदगियां बचाने का काम किया है। इस बीच क्रिकेटर सुरेश रैना की मौसी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और सोनू ने मदद मांगने पर क्रिकेटर के अनुरोध का भी जवाब दिया और कहा, '10 मिनट में ऑक्सीजन सिलेंडर आप तक पहुंच जाएगा।'

राधे फिल्म से गौतम गुलाटी के लुक के दीवाने हुए फैंस:
बतौर बिग बॉस कंटेस्टेंट चर्चा में रहे गौतम गुलाटी सलमान खान की आगामी फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई में नजर आने वाले हैं और इस बीच उनका लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अभिनेता के खतरनाक लुक की फैंस ने खूब तारीफ की है, जिसकी एक झलक आप भी यहां देख सकते हैं।

सलमान खान और जैकलीन का गाना हुआ सुपरहिट:
सुपरस्टार सलमान खान ने खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के साथ अपने नए गाने से धूम मचा दी है और इस बार एक और चार्टबस्टर गाने 'दिल दे दिया’ के साथ इस जोड़ी ने वापसी की है। गाना रिलीज़ के कुछ घंटों में ही साल का सबसे लोकप्रिय सॉन्ग में एक बन गया।

ईद पर 13 मई को आने जा रही फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' फिल्म के इस सॉन्ग को हिमेश रेशमिया ने कंपोज़ किया है और साथ ही कमाल खान व पायल देव की ओर से गाया गया है। इसके अलावा प्रभुदेवा के निर्देशन में इसे शबीना खान ने कोरियोग्राफ किया है।

अरिजीत सिंह ने मां के लिए मांगी मदद, प्रतिक्रिया पर फैंस को कहा- धन्यवाद:
सुरीली आवाज से दीवाना बनाने वाले बॉलीवुड के द‍िग्‍गज गायक अरिजीत सिंह की मां की तबियत खराब है और उन्‍हें कोलकाता के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। अरिजीत की मां के लिए A- ब्‍लड की जरूरत (A- Blood Donors) थी। ब्‍लड डोनर पुरुष ही होना चाहिए। इसके लिए कई फैंस ने तेजी से मदद के लिए प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद अरिजीत ने सबका धन्यवाद भी दिया है।

बॉयफ्रेंड के साथ समय बिता रहीं श्रुति हसन:

एक्ट्रेस श्रुति हसन बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ लॉकडाउन में क्वालिटी टाइम बिता रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें उन्हें बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ देखा जा सकता है। 

बिन मास्क ब्लड डोनेशन के लिए ट्रोल हुए सोनू निगम:
बॉलिवुड के मशहूर गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) अपनी सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को तमाम मुद्दों पर जागरुक करते नजर आते हैं। हाल ही में सोनू ने मुंबई में एक ब्लड डोनेशन कैंप में ब्लड डोनेट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं।

हालांकि, सिंगर को लोगों ने मास्क न पहनने को लेकर जमकर ट्रोल किया और एक यूजर ने लिखा, 'कोई इनको मास्क डोनेट करो।'

क्षमता अनुसार मदद नहीं करने पर अक्षय कुमार ट्रोल, पत्नी ट्विंकल खन्ना ने दिया जवाब:
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार पर कोरोना महामारी में क्षमता अनुसार लोगों की मदद नहीं करने का आरोप लग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,  'ट्विंकल जी आपके पति इस देश के सबसे अमीर कलाकारों में से एक हैं। चंदा जुटाकर मदद करने का ड्रामा करने से बेहतर होता कि आपका परिवार दिल थोड़ा और बड़ा कर लेता। यह मदद मांगने का नहीं, करने का वक्त है।'

इस पर ट्विंकल खन्ना ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'मैंने 100 कंसंट्रेटर दान किए हैं। इसके पहले भी सहायता कर चुकी हूं। यह मेरे और आपके बारे में नहीं है बल्कि मिलकर हम कैसे जरूरतमंदों की मदद कर सकें, इस बारे में सोचना चाहिए। लोगों की सहायता करने के बजाय सहायता करने वालों को नीचा खींचा जा रहा है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।