लाइव टीवी

Top Bollywood News: आलिया भट्ट की फिल्म Darlings का ट्रेलर रिलीज, सुपरस्टार रजनीकांत को मिला ये सम्मान

Updated Jul 25, 2022 | 22:41 IST

Bollywood News Today in Hindi, 25 July 2022: आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वहीं, न्यूड फोटोशूट के कारण रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। जानिए बॉलीवुड की सोमवार 25 जुलाई 2022 की बड़ी खबरें...

Loading ...
Bollywood News 25 July 2022
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
  • सुपरस्टार रजनीकांत को सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने पर सम्मानित किया है।
  • न्यूड फोटोशूट के कारण मुसीबत में फंसे रणवीर सिंह

Bollywood News Today in Hindi, 25 July 2022: आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट ने बतौर प्रोड्यूसर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। सुपरस्टार रजनीकांत को सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने पर सम्मानित किया गया। वहीं, न्यूड फोटोशूट के कारण रणवीर सिंह मुसीबत में फंस गए हैं। रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा की कमाई में तीसरे दिन भी ज्यादा सुधार नहीं आया है। फिल्म ने पहले वीकेंड के बाद महज 31.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। जानिए बॉलीवुड की सोमवार की बड़ी खबरें। 

आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स का ट्रेलर (Darlings Movie Trailer) रिलीज हो गया है। फिल्म पांच अगस्त 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया है कि आलिया और शेफाली शाह मां और बेटी हैं। दोनों ही विजय वर्मा के खोने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवा रही हैं। आलिया भट्ट और विजय वर्मा पति-पत्नी हैं। आलिया पर घरेलू हिंसा होती है। ऐसे में वह अपने पति को सबक सिखाना चाहती हैं। वह अपने पति को मारना नहीं बल्कि तड़पाना चाहती है। डार्लिंग्स एक डार्क कॉमेडी फिल्म है। ट्रेलर को कुछ ही घंटे में एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।   

यहां पर देखें डार्लिंग्स का ट्रेलर (Darlings Movie Trailer Video)

सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने पर सम्मानित हुए रजनीकांत
सुपरस्टार रजनीकांत को सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने पर सम्मानित किया गया है। रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। फोटो में ऐश्वर्या रजनीकांत अपने पिता की तरफ से तेलंगाना की गवर्नर तमिलिसाई सुंदरराजन से अवॉर्ड ले रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'सबसे ज्यादा और रेगुलर टैक्स भरने वाले पिता की बेटी होने पर गर्व है। आयकर दिवस 2022 में अप्पा को ये सम्मान देने के लिए तमिलनाडु, पुद्दुचैरी के आयकर विभाग का बहुत-बहुत शुक्रिया।'


पिता बनने वाले हैं हरमन बावेजा?
फिल्म लव स्टोरी 2050 के एक्टर हरमन बावेजा ने साल 2021 में साशा रामचंद्रन से शादी रचाई थी। अब हरमन जल्द ही पिता बनने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक साशा प्रेग्नेंट हैं। हरमन और साशा इस साल दिसंबर तक पेरेंट्स बन सकते हैं। हालांकि, अभी दोनों ने ही इसे लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है। हरमन और साशा की कोलकाता में 21 मार्च 2021 में शादी हुई थी। हरमन पिछले काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार वह साल 2016 में फिल्म चार साहिबजादे: राइज ऑफ बंदा बहादुर में नजर आ थे। वहीं, साशा एक हेल्थ और न्यूट्रीशन कोच हैं।

Also Read: बंदूक से खेलती नजर आईं दीपिका पादुकोण, पठान का मोशन पोस्टर देख उड़े दर्शकों के होश 

गिरफ्तार हुआ कैटरीना-विक्की कौशल को धमकी देने वाला शख्स
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद विक्की कौशल ने पुलिस में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। विक्की ने अपनी शिकायत में कहा था कि एक अज्ञात शख्स उनकी पत्नी का पीछा कर रहा है और धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शख्स का नाम मनविंदर सिंह है। वह यूपी के लखनऊ का रहने वाला है। वह मुंबई में फिल्म और टीवी सीरीज में काम करना चाहता है। वह कैटरीना कैफ का फैन है। 

मुसीबत में फंसे रणवीर सिंह
मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाने पर रणवीर सिंह मुसीबत में फंस गए हैं। रणवीर सिंह के खिलाफ चेंबूर पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में रणवीर सिंह पर महिलाओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। 

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में लिखा है,  'हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं। लेकिन, इसका मतलब ये नहीं है कि आप सोसाइटी में न्यूड घूमे।' एक्टर पर आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत शिकायत दर्ज करने की मांग की गई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।