लाइव टीवी

Akshay Kumar ने 500 करोड़ तो Salman Khan ने 100 करोड़, जब बॉलीवुड स्टार्स ने किए मानहानि के मुकदमा!

Updated Aug 04, 2021 | 21:50 IST

फिल्मी सितारों को अपने मान सम्मान पर आंच आना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड सेलेब्स ने जब कोर्ट में दायर किया मानहानि का मुकदमा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
जब बॉलीवुड स्टार्स ने किए मानहानि के मुकदमे
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड सितारों को अपने मान सम्मान पर ठेस पहुंचना नहीं है बर्दाश्त।
  • अक्षय कुमार एक यूट्यूबर पर दायर कर चुके हैं 500 करोड़ का मुकदमा।
  • शिल्पा शेट्टी ने 29 मीडिया कर्मियों और मीडिया घरानों पर लगाया छवि खराब करने का आरोप।

मुंबई: यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्मी सितारों से पंगा लेना घर का सामान रोड पर ला सकता है। जी हां सेलेब्स के साथ खिलवाड़ करना आपको कानूनी तौर पर ही नहीं बल्कि आर्थिक रूप से भी मुश्किल में डाल सकता है। जी हां फिर चाहे बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की बात हो या फिर सलमान खान की, सेलेब्स को अपने मान सम्मान पर आंच आना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं हैं।

ऐसे में इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बताएंगे अक्षय कुमार का एक यूट्यूबर के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा से लेकर हाल ही में शिल्पा शेट्टी द्वारा कुछ मीडिया कर्मचारियों पर दायर किए गए मानहानि केस के बारे में।

सलमान खान:
ब्लैकबक मामले के दौरान सलमान खान ने एक टीवी चैनल के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया था। सलमान का आरोप था कि 1998 में चिंकारा मामले में उनके खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन किया गया था।

अक्षय कुमार:
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में अपना नाम घसीटे जाने पर पर राशिद सिद्दीकी नामक एक यूट्यूबर के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया था। राशिद सिद्दीकी ने अपने वीडियो के माध्यम से सुशांत सिंह केस में अक्षय कुमार का नाम घसीटा था, उसने अभिनेता पर बेबुनियादी आरोप लगाए थे।

शिल्पा शेट्टी:
हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने 29 मीडिया कर्मियों और मीडिया घरानों के खिलाफ 25 करोड़ का मुकदमा दायर किया है। अभिनेत्री का कहना है कि पोर्नोग्राफी केस में झूठी रिपोर्टिंग के जरिए उनकी छवि खराब की जा रही है। शिल्पा ने कहा कि मीडिया को उनके खिलाफ अभद्र व अपमानजनक झूठी खबरों के प्रकाशन से रोका जाए। वहीं अदालत ने अभिनेत्री के खिलाफ झूठी रिपोर्टिंग हटाने को कहा, मुंबई हाईकोर्ट का कहना है कि वह मीडिया को रिपोर्टिंग के लिए नहीं रोक सकती है क्योंकि इससे प्रेस की स्वसंत्रता पर प्रभाव पड़ेगा। आपको बता दें शिल्पा शेट्टी के पति राजुकुंद्रा की पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तारी के बाद लगातार शिल्पा शेट्टी को भी इससे जोड़ा जा रहा है, जिससे अभिनेत्री का गुस्सा मीडिया कर्मियों पर फूटा है।

महेश भट्ट और मुकेश भट्ट:
फिल्मकार मेहश भट्ट और मुकेश भट्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अभिनेत्री लवीना लोध के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। दरअसल अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर महेश भट्ट को इंडस्ट्री का सबसे बड़ा डॉन बताते हुए उनके भतीजे सुमित सभरवाल पर ड्रग्स और लड़कियां सप्लाई करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद महेश भट्ट ने इन आरोपों को झूठा और अपमानजनक बताते हुए लवीना लोध के खिलाफ मुंबई हाईकोर्ट में 1 करोड़ का हर्जाना और झूठा आरोप लगाने का मुकदमा दायर किया था।

ऋचा चड्ढा:
पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में छा गई थी। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान ऋचा चड्ढा का नाम भी घसीटा था, जिसके बाद ऋचा ने पायल घोष के खिलाफ मुंबई हाईकोर्ट में 1.1 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया था। हालांकि पायल घोष द्वारा कोर्ट में माफीनामा जारी करने के बाद ऋचा ने केस वापस ले लिया था।

जावेद अख्तर:
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का विवादों से पुराना नाता है। कुछ समय पहले फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। जावेद का आरोप था कि अभिनेत्री ने उनपर आधारहीन लगाकर उनका नाम खराब करने की कोशिश की है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।