लाइव टीवी

Throwback: मीनाक्षी शेषाद्री से एक फ‍िल्‍म प्रीम‍ियर में मिले थे कुमार सानू, देखते ही दे बैठे थे द‍िल

प्रदीप कुमार तिवारी | सीनियर रिपोर्टर
Updated Jun 23, 2020 | 16:03 IST

bollywood throwback : बॉलीवुड में मीनाक्षी शेषाद्री और कुमार सानू के बारे में अक्‍सर चर्चा होती है। कुमार सानू ने मीनाक्षी को पहली बार एक फ‍िल्‍म प्रीम‍ियर में देखा था।

Loading ...
Meenakshi Sheshadri and Kumar Sanu
मुख्य बातें
  • मीनाक्षी शेषाद्री ने बॉलीवुड में दाम‍िनी, शहंशाह, मेरी जंग, घातक जैसी ह‍िट फ‍िल्‍में दी हैं
  • मीनाक्षी शेषाद्री ने मिस इंड‍िया का ख‍िताब जीतने के बाद फ‍िल्‍मों में कदम रखा था
  • शादी के बाद अमेर‍िका में बस गईं मीनाक्षी शेषाद्री, वहां डांस भी स‍िखाया

मीनाक्षी शेषाद्री 90 के दशक की सुपरहिट एक्‍ट्रेस में से एक है। उन्होंने अपनी अदाकारी और खुबसूरती के बल पर खूब नाम कमाया, लेकिन इतनी ऊंचाईं तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि ने अचानक बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। मीनाक्षी ने दामिनी, घातक, हीरो, मेरी जंग, शहंशाह, घर हो तो ऐसा, तूफान और घायल जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड में राज किया। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। 

फिल्म पेंटर बाबू से किया था बॉलीवुड में डेब्यू
मीनाक्षी शेषाद्री का जन्म 16 नवंबर, 1963 को झारखंड के सिंदरी में एक तमिल परिवार में हुआ था। उन्‍होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में 1981 में मिस इंडिया का खिताब जीत लिया था। इसके बाद पेंटर बाबू फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। मीनाक्षी शेषाद्री को बॉलीवुड में पहचान मिली सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' से। फिल्म में उनके अपोजिट जैकी श्रॉफ थे। 1991 और 1994 में उन्हें क्रमश: जुर्म और दामिनी के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड से नवाजा गया।

मीनाक्षी शेषाद्री को देखते ही द‍िल दे बैठे थे कुमार सानू
मीनाक्षी शेषाद्री की फिल्म 'जुर्म' में कुमार सानू ने 'जब कोई बात बिगड़ जाए..' गाना गाया था। फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान कुमार की मुलाकात मीनाक्षी से हुई और उनको देखते ही वह अपना द‍िल दे बैठे। कुछ मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के अनुसार, कुमार को पहले ना करने के बाद मीनाक्षी के मन में भी उनके ल‍िए फील‍िंग्‍स आ गई थीं। हालांक‍ि ये बात दोनों के घर पहुंची तो र‍िश्‍ते को वहीं ब्रेक लग गया। 

राजकुमार संतोषी करना चाहते थे शादी 
मीनाक्षी शेषाद्री ने राजकुमार संतोषी की फिल्म घायल की थी। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल थे। 'घायल' एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। वहीं, राजकुमार संतोषी ने भी हिम्मत करके मीनाक्षी को प्रपोज कर दिया। हालांकि, कुमार सानु की तरह उन्हें भी निराशा ही हाथ लगी। राजकुमार संतोषी ने कहा था क‍ि वह मीनाक्षी को बहुत प्यार करते थे पर उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। मैं उनसे शादी करना चाहता था।

शादी के बाद अमेरिका में बस गईं
बॉलीवुड पर राज करने के बाद मीनाक्षी शेषाद्री ने साल 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली और अमेरिका में रहने लगीं। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। बेटी का नाम केंद्रा है और बेटे का नाम जोश है। 1996 में वह आखिरी बाद बड़े पर्दे पर 'घातक' और फिर 'स्वामी विवेकानंद' में नजर आई थीं। इसके बाद मीनाक्षी ने फिल्मों से भले ही दूरी बना ली लेकिन डांस से खुद को जोड़े रखा। टेक्सास में मीनाक्षी अपना डांस स्कूल 'चैरिश डांस स्कूल' चलाती हैं। यहां क्लासिकल डांस यानी भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कत्थक और ओडिसी जैसे डांस थीम सिखाती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।