लाइव टीवी

Bollywood Throwback: धड़कन फ‍ि‍ल्‍म के क्‍लाइमैक्‍स में होनी थी सुनील शेट्टी की मौत, इसलिए बदला गया सीन

Updated Jul 09, 2020 | 10:57 IST

Suniel Shetty was supposed to die in dhadkan climax: बॉलीवुड फ‍िल्‍म धड़कन के क्‍लाइमैक्‍स सीन में देव यानि सुनील शेट्टी की मौत होनी थी लेकिन मेकर्स ने इस फैसले को बदल द‍िया था।

Loading ...
suniel shetty in dhadkan

Suniel Shetty was supposed to die in dhadkan climax: बॉलीवुड फ‍िल्‍म धड़कन के क्‍लाइमैक्‍स सीन में देव यानि सुनील शेट्टी की मौत होनी थी लेकिन मेकर्स ने इस फैसले को बदल द‍िया था। इसके पीछे एक अहम वजह थी। 20 साल बाद यह खुलासा खुद फ‍िल्‍म की लीड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने ही किया था। सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म 'धड़कन' को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था और आज भी जब यह फ‍िल्‍म आती है तो खूब देखी जाती है।

इस फ‍िल्‍म में देव के रोल के लिए सुनील शेट्टी को जबरदस्‍त तारीफ मिली थीं। इस फ‍िल्‍म का अंत सुखद था लेकिन यह सुखद अंत फ‍िल्‍म की वास्‍तविक स्क्रिप्‍ट का हिस्‍सा नहीं था। असल में इस फ‍िल्‍म की स्क्रिप्‍ट का अंत दुखांत था। फ‍िल्‍म के क्‍लाइमैक्‍स में सुनील शेट्टी को करना होता है लेकिन दर्शक निराश ना हों, इसलिए मेकर्स ने यह फैसला किया था। 

शिल्‍पा शेट्टी ने खुलासा किया था कि जब देव यानि सुनील शेट्टी को अंजली की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलना है तो वह मर जाते हैं। हालांकि फ‍िल्‍म जब बनना शुरू हुई तो मेकर्स ने इस ट्रैजिक क्लाइमैक्स को बदलने का फैसला किया और अंत को सुखद कर दिया गया। 

मुश्‍किल से इस रोल के ल‍िए राजी हुए थे सुनील शेट्टी 

बता दें कि मेकर्स देव के रोल के ल‍िए सुनील शेट्टी को लेना चाहते थे लेकिन जब यह रोल उन्‍हें ऑफर हुआ तो सुनील शेट्टी के पास डेट्स नहीं थीं। इस वजह से उन्‍होंने फ‍िल्‍म के ल‍िए मना कर दिया। फ‍िल्‍म की शूटिंग शुरू हो गई लेकिन मेकर्स सुनील शेट्टी के अलावा किसी दूसरे एक्‍टर को इस रोल में स्‍वीकार नहीं कर पा रहे थे। जिसके बाद फिल्म मेकर्स ने जैसे-तैसे सुनील को राज़ी किया और फिल्म शुरू की। यह फ‍िल्‍म उस साल की सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फ‍िल्‍मों में चौथे नंबर पर रही थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।