लाइव टीवी

Bollywood News 12 July: बेटे जेह के नाम पर ट्रोल हुईं Kareena Kapoor Khan, Aamir Khan पर लगा ये आरोप

Updated Jul 12, 2021 | 23:37 IST

Bollywood News 12 July 2021: देवदास के 19 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दूसरे बेटे के नाम पर भी ट्रोल हुईं करीना कपूर। जानिए बॉलीवुड की सोमवार की बड़ी खबरें....

Loading ...
Bollywood News 12 July 2021, बॉलीवुड न्यूज 12 जुलाई 2021
मुख्य बातें
  • भुज द प्राइड ऑफ इंडिया का ट्रेलर रिलीज हो गया।
  • आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग लद्दाख में चल रही है।
  • बेटे जेह के नाम पर ट्रोल हुईं करीना कपूर खान।

मुंबई. अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दूसरी तरफ फिल्म देवदास को 19 साल पूरे हो गए हैं। वहीं, बेटे के नाम को लेकर एक बार फिर सैफ और करीना ट्रोल हो रहे हैं। जानिए आज की बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें। 

आमिर खान इन दिनों लद्दाख में फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि आमिर खान और उनकी टीम प्रदूषण फैला  रही है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ यूजर ने लिखा, 'यह तोहफा लद्दाखवासियों के लिए बॉलीवुड स्टार आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तरफ से। आमिर सत्यमेव जयते में पर्यावरण की साफ-सफाई पर बात करते हैं पर खुद पर आती है तो ऐसा होता है।'

गीता बसरा ने शेयर किया वीडियो
एक्ट्रेस और हरभजन सिंह की वाइफ गीता बसरा दूसरी बार मां बनीं हैं। बेटे के जन्म के बाद गीता बसरा ने  सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। गीता ने वीडियो में सभी शुभकामनाओं के लिए आभार जताया है। गीता ने वीडियो के साथ कैप्शन में  लिखा, 'छोटे-छोटे हाथ थामना अद्भुत है। हमारा जीवन पूरा हो गया है। हमें एक स्वस्थ बच्चे का आशीर्वाद देने के लिए सभी फैंस को धन्यवाद देते हैं।' 

बेटे के नाम पर करीना कपूर हुईं ट्रोल 
करीना कपूर के बेट पिता रणधीर कपूर ने बताया कि उनके नाती और सैफीना के बेटे का नाम जेह है। बेटे के नाम के कारण करीना कपूर एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि सैफ और करीना अपने बेटे का नाम जहांगीर रखना चाहते थे लेकि, उसे छोटा करके जेह कर दिया। आपको बता दें कि जेह एक पारसी नाम है। इसका मतलब है 'आना'। ये सकारात्मकता का प्रतीक है। 

देवदास को हुए 19 साल 
शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय की फिल्म देवदास को 19 साल पूरे हो गए हैं। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। फिल्म के 19 साल पूरे होने के मौके पर शाहरुख खान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी धोती बार-बार खुल जाती थी। देर रात और सुबह-सुबह की सारी परेशानियां माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, जैकी श्रॉफ, किरण खेर के कारण हल हो गई।'

रिलीज हुआ भुज द प्राइड ऑफ इंडिया का ट्रेलर
फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म की कहानी साल 1971 भारत-पाक युद्ध पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, प्रनीता सुभाष, संजय दत्त, नोरा फतेही और शरद केलकर अहम रोल में हैं। 

भुज द प्राइड ऑफ इंडिया 13 अगस्त 2021 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन भारतीय वायुसेना के अधिकारी विजय कार्णिक के रोल में होंगे। विजय कार्णिक ने स्थानीय गांव की 300 महिलाओं की मदद से भारतीय वायुसेना की स्ट्रिप को दोबारा बनवाया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।