लाइव टीवी

Kartik Aryan बैन मामले पर 'धर्मा' ने तोड़ी चुप्पी, वैक्सीनेशन के बाद गीतकार का निधन, बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Updated Apr 16, 2021 | 22:17 IST

16 April Top Bollywood News in Hindi: 16 अप्रैल, यानी शुक्रवार को हिंदी फिल्म जगत के सेलेब्स और उनकी फिल्मों से जुड़ी कई खबरें आई हैं। एक नजर मनोरंजन जगत चर्चित खबरों पर।

Loading ...
बॉलीवुड सेलेब्स।
मुख्य बातें
  • आज फिल्म जगत के सेलेब्स और उनकी फिल्मों से जुड़ी कई खबरें आईं
  • अनुष्का-विराट के यादगार पलों का वीडियो वायरल
  • एक नजर मनोरंजन जगत चर्चित खबरों पर।

बॉलीवुड में आज का दिन एक बड़ी खबर लाया है। जो कि कार्तिक आर्यन के फैन्स से जुड़ी हुई है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म दोस्ताना-2 को लेकर एक बड़ी खबर आई है। फिल्म में मुख्य अभिनेता के तौर पर शामिल कार्तिक आर्यन की छुट्टी कर दी गई है और उन्हें किसी दूसरे एक्टर से रिप्लेस किया जाएगा। इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन को फिल्म के प्रोडक्शन हाउस यानी धर्मा प्रोडक्शन द्वारा ब्लैक लिस्ट भी कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म के निर्माण के बीच कार्तिक के गैर-पेशेवर व्यवहार के कारण हुआ है।

जानकारी के अनुसार करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस, धर्मा प्रोडक्शंस ने कार्तिक के साथ कभी काम नहीं करने का फैसला किया है और इसी के तहते उन्हें ब्लैक लिस्ट किया गया है। अब धर्मा की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है और मामले को प्रोफेशनस बताते हुए कुछ ना बोलने का फैसला लिया है। 

अनुष्का-विराट के यादगार पलों का वीडियो वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इसमें वो पति विराट कोहली संग बिताए हसीन पलों को याद करती नजर आ रही हैं। अनुष्का का ये अनसीन वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अनुष्का शर्मा बीते साल यानी साल 2020  का एक प्यारा वीडियो शेयर कर अपने पुराने दिनों को याद किया है। अनुष्का और विराट इसमें कई सारे डॉग्स के साथ खेलते, उन्हें खाना खिलाते और उनके साथ वॉक पर जाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कपल के 2020 के बेस्ट मोमेंट्स हैं, इसे शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'पिछले साल के कुछ खास और अनमोल लम्हे'।

गीतकार पंडित किरण मिश्र का निधन
मशहूर और चुनिंदा फिल्मी गीत लिखने वाले पंडित किरण मिश्र का निधन हो गया है। मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आज दोपहर को उनका निधन हो गया। वे 67 साल के थे, उन्हें तीन पहले ही अंधेरी पूर्व स्थित सेवेन हिल्स अस्पताल में एडमिट कराया गया था। 
कई भक्ति गीतों के लिए फेमस पंडित किरण मिश्र ने 15 दिनों पहले कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी ली थी।

करीना कपूर के बेटे की पहली झलक
करीना कपूर खान के फैंस उनके दूसरे बच्चे की झलक देखने के लिए बेताब हैं। तैमूर के इंटरनेट पर स्टार बनने और स्टारकिड की तस्वीरें वायरल होने के बाद अब फैंस उनके छोटे भाई की झलक देखना चाहते हैं। कुछ हद तक करीना ने उनके चाहने वालों की इच्छा पूरी भी कर दी है और अपने सोशल मीडिया पर परिवार की एक बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की है। फोटो में सैफ अली खान और तैमूर साथ में नन्हे मेहमान संग वक्त बिताते दिख रहे हैं। करीना ने इस फोटो को वीकेंड से जोड़ते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरा वीकेंड ऐसा दिखता है... और आपका?' 

अजय देगवन की नई फिल्म
तान्हाजी अभिनेता अजय देवगन ने 'गोबर' नाम की फिल्म के लिए निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ हाथ मिलाया है! फिल्म प्रोडक्शन अजय देवगन फिल्म्स और रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। आगामी फिल्म का निर्देशन विज्ञापन फिल्म निर्माता सबल शेखावत कर रहे हैं। इसे सबल शेखावत और समभित मिश्रा ने लिखा है। हालांकि, फिल्म की कास्ट अभी फाइनल नहीं हुई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।