लाइव टीवी

Brahmastra first Weekend: पहले वीकेंड के बाद इस मामले में नंबर वन बनी ब्रह्मास्त्र, आमिर-सलमान की फिल्मों को छोड़ा पीछे

Updated Sep 12, 2022 | 12:13 IST

Brahmastra Box Office Record first weekend: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र ने पहले वीकेंड में कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं। ब्रह्मास्त्र दंगल, संजू और टाइगर जिंदा है को पीछे छोड़ एक मामले में नंबर वन टीम बन गई है। जानिए ये रिकॉर्ड्स।

Loading ...
Brahmastra Box Office
मुख्य बातें
  • ब्रह्मास्त्र फिल्म ने तीन दिन में 120 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया।
  • फिल्म ने संजू, दंगल और टाइगर जिंदा है को पीछे छोड़ दिया है।
  • ब्रह्मास्त्र एक खास मामले में नंबर वन टीम बन गई है।

Brahmastra First Weekend Record: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन में कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर चुकी है। फिल्म ने पहले वीकेंड 125 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया है। इसके बाद ब्रह्मास्त्र ने संजू, सुल्तान, टाइगर और पीके जैसी फिल्म को फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। यही नहीं, ये फिल्म रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के करियर में पहले वीकेंड सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। 

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल के मुताबिक ब्रह्मास्त्र ने पहले वीकेंड (Brahmastra first weekend collection) 125 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ये पहले वीकेंड सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। ब्रह्मास्त्र से पहले साल 2018 में रिलीज हुई संजय दत्त की बायोपिक संजू ने 120 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। साल 2017 में सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है ने 114.93 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। साल 2016 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म सुल्तान ने पहले वीकेंड 105.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। आमिर खान की फिल्म दंगल ने तीन दिन में 104.53 करोड़ रुपए कमाए थे। 

Also Read: Brahmastra Box Office Prediction Day 4

इस वजह से खास है उपलब्धि (Brahmastra Box Office Collection)
ब्रह्मास्त्र और संजू दोनों ही फिल्में किसी त्योहार के वक्त रिलीज नहीं हुई है। इसके अलावा दोनों ही फिल्मों में रणबीर कपूर लीड रोल में थे। टाइगर जिंदा है साल 2017 में क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर रिलीज हुई थी। सुल्तान साल 2016 में ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा दंगल भी साल 2016 में क्रिसमस और नए साल के मौके पर रिलीज हुई थी। ब्रह्मास्त्र के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 32 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। दूसरे दिन 37 करोड़ रुपए और तीसरे दिन 41 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। साउथ की भाषाओं में तीनों दिन फिल्म ने 15 करोड़ रुपए की कमाई की है।

ब्रह्मास्त्र फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपए से अधिक है। इसके अलावा फिल्म भारत में पांच हजार से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म को हिट होने के लिए भारत में 250 करोड़ से अधिक कलेक्शन करना होगा। वहीं, विदेश में फिल्म को 180 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन करना होगा। फिल्म ने दो दिन में वर्ल्डवाइड 160 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।