लाइव टीवी

'कुछ-कुछ होता है' को ठुकरा चुके हैं चंद्रचूड़ सिंह, करण जौहर ने ऑफर किया था सलमान खान वाला रोल

Salman Khan, Chandrachur Singh
Updated Jun 21, 2020 | 01:06 IST

Chandrachoor Singh On Kuch Kuch Hota Hai: एक्टर चंद्रचूड़ सिंह वेब सीरीज आर्या के जरिए वापसी कर रहे हैं। चंद्रचूड़ सिंह ने खुलासा किया कि कुछ कुछ होता है में अमन का रोल पहले उन्हें ऑफर हुआ था...

Loading ...
Salman Khan, Chandrachur SinghSalman Khan, Chandrachur Singh
Salman Khan, Chandrachur Singh
मुख्य बातें
  • चंद्रचूड़ सिंह फिल्म आर्या के जरिए बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं।
  • चंद्रचूड़ सिंह ने बताया कि फिल्म कुछ कुछ होता है पहले उन्हें ऑफर हुई थी।
  • करण जौहर ने चंद्रचूड़ सिंह को सलमान खान वाले रोल के लिए अप्रोच किया था।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह ने सुष्मिता सेन के साथ वेब सीरीज आर्या से वापसी की है। 90 के दशक में चंद्रचूड़ सिंह बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर में से एक थे। उन्होंने माचिस, जोश जैसी फिल्मों में काम किया था। अब चंद्रचूड़ सिंह ने बताया कि फिल्म कुछ-कुछ होता है में जो रोल सलमान खान ने किया था, वह पहले उन्हें ऑफर किया गया था। 

DNA से बातचीत में चंद्रचूड़ सिंह ने बताया कि उन्होंने करण जौहार का ऑफर रिजेक्ट कर दिया था। चंद्रचूड़ सिंह ने कहा- 'मैं यही कह सकता था कि ये मेरा नुकसान था। ये एक बेहतरीन और कल्ट फिल्म थी। आखिर में जो होना होता है वह होकर रहता है।'

चंद्रचूड़ सिंह कहते हैं- 'ये मेरा वह निर्णय था, जिससे मैंने बहुत कुछ सीखा था।' आपको बता दें कि कुछ-कुछ होता है में सलमान खान ने अमन का किरदार निभाया था, जो अंजली यानी काजोल के मंगेतर थे। 

बंद हो गई थी फिल्में
चंद्रचूड़ सिंह ने बताया था कि उनका फिल्म इंडस्ट्री से मोहभंग तब हुआ जब फिल्में बंद हो गई। वह फिल्म दरिया में तब्बू के अपोजिट नजर आने वाले थे, लेकिन फिल्म बंद हो गई। इसके अलावा उन्हें दीपा मेहता की फिल्म अर्थ भी ऑफर हुई थी। बाद में ये रोल राहुल खन्ना के पास चला गया। 

चंद्रचूड़ सिंह ने इससे पहले बताया था कि उन्हें वेब सीरीज के लिए डायरेक्टर राम ने अप्रोच किया था। मुझे और सुष्मिता को कई साल पहले एक साथ काम करना था। हालांकि, किसी कारण से ये प्रोजेक्ट नहीं शुरू हो सके। मुझे सुष्मिता का काम बेहद पसंद था। 

चोट ने तबाह किया था करियर 
चंद्रचूड़ सिंह का करियर चोट के कारण तबाह हो गया था। गोवा में वॉटर स्कीइंग के दौरान उनके कंधे पर गहरी चोट आ गई थी। चोट के कारण उनकी कई  फिल्में रुक गई थी। चंद्रचूड़ सिंह ने बताया था कि उन्होंने सर्जरी और फिजियोथेरिपी का भी सहारा लिया।  

साल 2012 में चंद्रचूड़ ने मल्टीस्टारर मूवी चार दिन की चांदनी से कमबैक किया था। ये फिल्म फ्लॉप रही थी। इसके अलावा फिल्म जिला गाजियाबाद में भी काम कर चुके हैं। साल 2017 में उन्होंने इंडियन इंग्लिश फिल्म याडवी में काम किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।