लाइव टीवी

सुष्मिता सेन की भाभी Charu Asopa ने हटाया पति Rajeev Sen का सरनेम, सालभर पहले हुई शादी और अब रह रहे अलग!

Updated Jun 20, 2020 | 12:18 IST

Charu Asopa Rajeev Sen Married Life: राजीव सेन और चारू असोपा को इंटीमेट फोटोज शेयर करने के लिए ट्रोल किया गया था। चारू और राजीव की इसी बात को लेकर लड़ाई हो गई थी...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
चारू असोपा और राजीव सेन।
मुख्य बातें
  • जून 2019 में राजीव सेन ने टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा से गोवा में शादी की थी।
  • अब खबर है कि राजीव सेन और चारू असोपा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। 
  • फिलहाल चारू ने अपने नाम से पति राजीव सेन का सरनेम भी हटा दिया है।

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन अक्सर अपनी पत्नी चारू असोपा के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं। जून 2019 में राजीव ने टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा से गोवा में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों लगातार सोशल मीडिया पर लवी-डवी फोटोज शेयर करते हैं। लेकिन खबर आ रही है कि राजीव सेन और चारू असोपा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। 


कुछ दिन पहले राजीव सेन और चारू असोपा को इंटीमेट फोटोज शेयर करने के लिए ट्रोल भी किया गया था। खबरों की मानें तो चारू और राजीव की इसी बात को लेकर लड़ाई हो गई थी। चारू असोपा पति राजीव सेन के इस फोटोज अपलोड आइडिया के खिलाफ थीं। हालांकि चारू ने कहा था कि वो ट्रोलिंग को सीरियसली नहीं लेती हैं वो इसे इग्नोर करती हैं। फिलहाल चारू ने अपने नाम से पति राजीव सेन का सरनेम भी हटा दिया है।


अलग रह रहे हैं चारू-राजीव!
रिपोर्ट्स के मुताबिक चारू और राजीव के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। यहां तक कि दोनों फिलहाल अलग रह रहे हैं। इतना ही नहीं चारू और राजीव एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अब फॉलो भी नहीं कर रहे हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी दोनों के बीच लड़ाई हुई है। तब भी राजीव और चारू ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। उन्होंने अपनी कपल फोटोज भी हटा दी थी। बता दें कि सुष्मिता सेन के भाई  राजीव सेन पेशे से मॉडल हैं। चारू और राजीव ने साल 2019 की शुरुआत में ही अपने रिश्ते को पब्लिकली कबूल किया था। 


टीवी एक्टर से की थी चारू ने शादी
चारू असोपा ने पहले टीवी एक्टर नीरज मालवीय से सगाई की थी। चारू और नीरज ने 'मेरे अंगने में' भाई-बहन का रोल निभाया था। दोनों ने फरवरी 2016 में फैमिली की मौजूदगी में सगाई की थी। साल 2017 में दोनों शादी भी करने वाले थे। हालांकि, शादी से पहले दोनों अलग हो गए थे। नीरज ने सगाई के टूटने के बाद कहा था- हमारी सगाई और रिश्तों में परेशानियां अफवाहों के कारण हुई थी। कई बार दो लोग अच्छे दोस्त से ज्यादा नहीं हो सकते हैं। वहीं, चारू ने कहा था कि हमने निजी कारणों से सगाई तोड़ी है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।