लाइव टीवी

Chiranjeevi Sarja Funeral: चिरंजीवी सर्जा के फार्महाउस में ही हुआ अंतिम संस्कार, तिरंगे में दी गई अंतिम विदाई

Updated Jun 08, 2020 | 20:03 IST

Chiranjeevi Sarja Antim Sanskar: अंतिम संस्कार के लिए ले जाते वक्त चिरंजीवी सर्जा के शरीर को तिरंगे से धका गया। साउथ स्टार को अंतिम विदाई देने किच्चा सुदीप, केजीएफ फिल्म स्टार यश सहित कई लोग पहुंचे...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
चिरंजीवी सिर्जा का अंतिम संस्कार।
मुख्य बातें
  • 39 साल के चिरंजीवी सर्जा रविवार को दुनिया को अलविदा कह गए।
  • कार्डियक अरेस्ट के चलते चिरंजीवी का निधन हुआ।
  • चिरंजीवी का अंतिम संस्कार उनके फार्महाउस में ही किया गया। 

कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का रविवार दोपहर को निधन हो गया। कार्डियक अरेस्ट के चलते चिरंजीवी का निधन हुआ। चिरंजीवी की मौत की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया। 39 साल में दुनिया को अलविदा कह गए चिरंजीवी सर्जा का आज अंतिम संस्कार बेंगलुरू स्थित उनके ही फार्महाउस में किया गया। 
चिरंजीवी सर्जा के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें चिरंजीवी के पार्थिव शरीर के आसपास बड़ी संख्या में लोग दिखाई दे रहे हैं। जाहिर है अपने चहेते सुपरस्टार चिरंजीवी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। अंतिम संस्कार के लिए ले जाते वक्त चिरंजीवी सर्जा के शरीर को तिरंगे से धका गया और इस दौरान मौजूद पुलिस सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो कराती नजर आई। 

सितारों ने दी चिरंजीवी सर्जा को अंतिम विदाई
चिरंजीवी सर्जा को अंतिम विदाई देने के लिए साउथ इंडस्ट्री के कई दिग्गज पहुंचे। इस दौरान किच्चा सुदीप, केजीएफ फिल्म स्टार यश, पुनीत राजकुमार, उपेंद्र सहित कई दिग्गज सितारे मौजूद रहे। 

प्रेग्नेंट है चिरंजीवी की पत्नी
च‍िरंजीवी सर्जा ने 2 मई 2018 को लॉग टाइम गर्लफ्रेंड रहीं मेघना ने शादी की थी। दोनों करीब 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। बताया जा रहा है क‍ि मेघना राज प्रेग्‍नेंट हैं। हालांकि बच्‍चे के दुन‍िया में आने से पहले ही चिरंजीवी सर्जा चल बसे हैं। 


चिरंजीवी सर्जा को इस फिल्म ने बनाया स्टार
चिरंजीवी को साल 2013 में रिलीज हुई वर्धा नायक ने खूब लोकप्रियता दी। इस फ‍िल्‍म में वह सुदीप, समीरा रेड्डी और निकेश पटेल के साथ नजर आए थे। वहीं 2013 में आई विसल, 2014 में आई चंद्रलेखा, 2015 में रुद्र तांडव और 2015 की ही अम्‍मा आईलवयू उनके कर‍ियर की शानदार फ‍िल्‍में रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।