लाइव टीवी

Geeta Kapur: 'आखिरकार उन्हें शांति मिल गई'- मां की मौत पर कोरियोग्राफर गीता कपूर का भावुक पोस्ट

Updated Feb 13, 2021 | 16:44 IST

सोशल मीडिया पर डांस कोरियोग्राफर गीता कपूर ने बताया कि उनकी मां का निधन 12 जनवरी, 2021 को हो गया था। गीता ने बताया कि कोविड-19 की परिस्थिति के चलते उन्होंने इस खबर को 'शांत और निजी' रखा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मां के साथ कोरियोग्राफर गीता कपूर
मुख्य बातें
  • गीता मां के नाम से मशहूर हैं डांस कोरियोग्राफर गीता कपूर
  • जनवरी में हो गया था मां का निधन, कोरोना वायरस के चलते नहीं दी जानकारी
  • अब मां की याद में लिखा भावुक पोस्ट- 'उन्हें आखिरकार शांति मिल गई होगी'

मुंबई: साल 2020 कई बुरी और निराशाजनक खबरों से भरा रहा है। इस साल हमने कई हस्तियों को खो दिया और कई लोगों को अपने अपनों को अलविदा कहना पड़ा। जब 2020 को अलविदा कहते हुए लोग 2021 का स्वागत कर रहे थे, तो हमें अपने साथ और आस-पास सब कुछ ठीक और सामान्य होने की उम्मीद थी। हालांकि, केवल एक महीने में कुछ मौतों के साथ, 2021 की तुलना 2020 से शुरू हो गई। हाल ही में, कोरियोग्राफर गीता कपूर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी और सभी को सूचित किया कि उनकी मां का निधन भी जनवरी में हो चुका है।

गीता की मां ने 12 जनवरी, 2021 को अंतिम सांस ली और आज, एक महीने के बाद, गीता ने दुखद समाचार साझा किया है। गीता ने एक भावनात्मक पोस्ट लिखा और अपनी मां की एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की। गीता ने बताया कि उन्होंने महामारी की परिस्थिति के कारण यह बात निजी स्तर पर रखी और वह शांत बनी रहीं।

गीता ने नोट की शुरुआत करते हुए लिखा, 'और यूं ही पहले ही एक महीना हो चुका है... जो लोग उनको जानते थे, उनको प्यार करते थे, उन्हें पता होगा कि पिछले कुछ सालों में वह एक कठिन यात्रा पर थीं, लेकिन आखिरकार उन्हें शांति मिल गई है ... वह आगे अपनी सबसे अच्छी यात्रा पर हैं और मैं आप सभी से कहना चाहती हूं कि उन्हें हमेशा अपनी प्रार्थना में रखें। जैसे उन्होंने हमेशा उन सभी लोगों के लिए किया जो उनके संपर्क में आए थे। रानी कपूर- जन्म: 04/03/50, मौत: 12/01/21'

गीता ने लिखा, 'कोविड-19 की परिस्थिति के कारण हम चुप रहे और इस खबर को निजी स्तर तक सीमित रखा। जिन लोगों को पता था लेकिन उन्होंने फिर भी संयम बनाए रखा उनकी मैं खास तौर पर आभारी हूं ...  उन लोगों से माफी चाहता हूं जिन्हें समय पर हम ये खबर नहीं दे सके। आपको बहुत सारा प्यार रानी कपूर की बेटी गीता कपूर।'

कई सेलेब्स ने गीता कपूर के पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

बता दें कि गीता अपनी मां के बहुत करीब थी। एक बार, इंडियाज बेस्ट डांस शो पर, टेरेंस लुईस ने कहा था कि गीता अपनी मां की बहुत अच्छी देखभाल करती हैं और उनकी मां को उस पर गर्व है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।