लाइव टीवी

जन्माष्टमी पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने की गृह प्रवेश की पूजा, एक्टर ने शेयर की तस्वीरें

ranveer singh and deepika padukone
Updated Aug 19, 2022 | 23:27 IST

Ranveer Kapoor shared Griha Pravesh photos : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट रखते हैं। कपल ने जन्माष्टमी के शुभ दिन पर नए घर में गृह प्रवेश की पूजा की। एक्टर ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की पूजा की तस्वीरें।

Loading ...
ranveer singh and deepika padukoneranveer singh and deepika padukone
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ranveer singh and deepika padukone griha parvesh photo
मुख्य बातें
  • जन्माष्टमी के दिन रणवीर - दीपिका ने की गृह प्रवेश की पूजा
  • रणवीर सिंह ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की गृह प्रवेश की फोटोज
  • कपल का सेकेंड होम मुंबई के अलीबाग में है

Ranveer Kapoor shared Griha Pravesh photos : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों अपनी लाइफ को प्राइवेट रखते हैं। दोनों साल 2018 से मुंबई में रह रहे हैं। कपल ने जन्माष्टमी के शुभ दिन पर नए घर में गृह प्रवेश की पूजा की। एक्टर ने गृह प्रवेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। कपल का नया वेकेशन होम समंदर किनारे अलीबाग में है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर और दीपिका का ये सेकेंड होम है। रणवीर ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कोई कैप्शन नहीं लिखा। उन्होंने इन फोटो को शेयर करते हुए इविल आई का इमोजी पोस्ट किया है। फोटो में रणवीर और दीपिका व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। फोटो में रणवीर शगुन का नारियल फोड़ते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों हवन करते नजर आ रहे हैं। गृह प्रवेश में सिर्फ घर के सदस्य शामिल हुए थे। 

रणवीर ने शेयर की गृह प्रवेश की फोटो

मुंबई के पौश इलाके में है दीपवीर का सेकेंड होम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर और दीपिका का नया घर 2.25 एकड़ में फैला हुआ है। ये 5 बीएचके बंगला है जिसमें फर्स्ट और ग्राउंड फ्लोर है। कपल के घर से किहिम बीच सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर है। कुछ दिन पहले दीपिका और रणवीर ने एक घर 119 करोड़ रुपये में खरीदा था।

ये भी पढ़ें - Bollywood News Today in Hindi, 19 August 2022 : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नए घर में किया गृह प्रवेश, सलमान खान ने शेयर किया न्यू लुक

दीपिका और रणबीर का बंगला अलीबाग के सतिरजे इलाके में है। इसे अरबपतियों की सड़क भी कहा जाता है। अलीबाग में कई बॉलीवुड स्टार्स और बिजनेसमैन के बंगले हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी, नवीन अग्रवाल, इंफोसिस के सलिल पारेख जैसे कई उद्योपतियों के नाम शामिल हैं। मुंबई से अलीबाग पहुंचने में 40 से 45 मिनट लगते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।