लाइव टीवी

अमेरिका में बर्थडे वीक मना रहे हैं रणवीर सिंह, शंकर माहदेवन के कॉन्सर्ट में दीपिका पादुकोण के साथ किया डांस

Updated Jul 04, 2022 | 12:44 IST

Deepika Padukone and Ranveer Singh trip: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं। शंकर महादेवन के म्यूजिक कॉन्सर्ट से दीपिका रणवीर के फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Loading ...
Deepika Padukone, Ranveer Singh
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह छह जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं।
  • दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों यूएस में छुट्टियां बिता रहे हैं।
  • दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अमेरिका में कॉन्सर्ट अटेंड किया।

Ranveer Singh and Deepika Padukone US trip: रणवीर सिंह छह जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। इससे पहले अपना बर्थडे वीक सेलिब्रेट करने के लिए अमेरिका गए हैं। दीपवीर ने यूएस में शंकर महादेवन का कॉन्सर्ट भी अटेंड किया है। कॉन्सर्ट से इस कपल के कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इससे पहले दीपिका और रणवीर ने लंदन में छुट्टियां मनाई थी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ उनकी मां उजाला पादुकोण, बहन अनीशा पादुकोण और उनके पिता प्रकाश पादुकोण भी हैं। सभी अमेरिका के कैलिफोर्निया के सेन जोस में शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan) के म्यूजिकल कॉन्सर्ट में शामिल हुए। दीपिका पादुकोण शो में देसी अंदाज में नजर आई। वहीं, रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म गली बॉय के पॉपुलर गाने अपना टाइम आएगा पर परफॉर्मेंस भी दी है। फैंस इस दौरान रणवीर और दीपिका की वीडियो बना रहे हैं। 

Also Read: क्यों ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ, जानें क्या है इसका आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी से वास्ता?

शंकर माहदेवन से मिले दीपिका-रणवीर
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) सिंगर शंकर माहदेवन से भी मिले। इस दौरान उनके साथ प्रकाश पादुकोण, उजाला पादुकोण और अनीशा पादुकोण भी नजर आए। फोटो में दीपिका ग्रीन कलर के सूट में नजर आ रही हैं। वहीं, रणवीर सिंह येलो - व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। इस फोटो से साफ जाहिर है कि दीपिका पादुकोण और उनके पूरे परिवार ने रणवीर के बर्थडे के लिए खास प्लानिंग की है। दीपवीर की इस फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। दीपिका प्रभास के साथ फिल्म प्रोजेक्ट के में नजर आएंगी। इसके अलावा वह शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान और ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आने वाली हैं। वहीं, रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस और करण जौहर की रॉकी रानी की लव स्टोरी में नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।