लाइव टीवी

तीन फिल्में, 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई, इतनी हिट है दीपिका पादुकोण-शाहरुख खान की जोड़ी

Updated Sep 12, 2020 | 22:14 IST

Deepika Padukone Shah rukh Khan: दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आ सकती है। शाहरुख और दीपिका एक नहीं दो फिल्मों में साथ काम कर सकते हैं।

Loading ...
Deepika Padukone, Shah rukh Khan
मुख्य बातें
  • शाहरुख खान की अगली फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
  • शाहरुख एक नहीं बल्कि दो फिल्मों की घोषणा कर सकते हैं।
  • शाहरुख अगली दो फिल्मों में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ सकते हैं।

मुंबई. शाहरुख खान की अगली फिल्म का फैंस लगभग दो साल से इंतजार कर रहे हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान ने एक नहीं दो-दो फिल्में साइन की है। यही नहीं, छह साल बाद अब शाहरुख खान दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करेगी। 

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान  ने तमिल डायरेक्टर एटली की अगली फिल्म को साइन कर लिया है। इस फिल्म का नाम सनकी होगा। इस फिल्म में उनकी जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ बनने वाली है।

सूत्रों के मुताबिक दीपिका पादुकोण को फिल्म की कहानी काफी ज्यादा पसंद आई है। ऐसे में उन्होंने सनकी में शाहरुख खान के साथ चौथी बार काम करने के लिए हामी भर दी है। दीपिका इसके अलावा प्रभास के साथ साइंस फिक्शन फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।

तीन फिल्मों में बन चुकी है जोड़ी
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी ने तीन फिल्मों में साथ काम किया था। ये सभी बॉक्स ऑफिस में ब्लॉकबस्टर रही है। साल 2007 में दीपिका की डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख खान उनके हीरो थे। इस फिल्म ने 215 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

शाहरुख और दीपिका इसके बाद  फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में नजर आए थे। ये फिल्म शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई इस फिल्म ने 400 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। आखिरी बार ये जोड़ी साल 2014 में हैप्पी न्यू ईयर में नजर आई थी। इस फिल्म ने 397 करोड़ की कमाई की थी। 

पठान में भी आएंगे नजर
रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान इससे पहले यशराज फिल्म्स की फिल्म पठान भी साइन कर चुके हैं। फिल्म की घोषणा इसी महीने यश चोपड़ा के बर्थडे के मौके पर हो सकती है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम भी नजर आ सकते हैं। 

पठान एक बड़ी बजट फिल्म है। अभी फिल्म की कहानी और शाहरुख-जॉन अब्रहाम के रोल का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, कहा जा रहा है कि फिल्म में दोनों एक दूसरे के दुश्मन होंगे। इस फिल्म को वॉर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर सकते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।