लाइव टीवी

इंतजार हुआ खत्म, रणथंभोर में मिले दीपिका-रणवीर, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

Updated Jan 02, 2021 | 13:41 IST

बॉलीवुड सेलेब्स इस बार विदेशी लोकेशन नहीं बल्कि भारत में ही न्यू ईयर मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फोटो सामने आई है।

Loading ...
Ranbir Kapoor, Ranveer Singh, Alia Bhatt, Deepika Padukone
मुख्य बातें
  • नए साल के मौके पर सेलेब्स रणथंबोर में जंगल सफारी का लुत्फ उठा रहे हैं।
  • फोटो में रणबीर कपूर और आलिया खुलकर पोज दे रहे हैं।
  • दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपना चेहरा मास्क से छिपाया हुआ है। 

मुंबई. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंहरणथंबोर में नए साल का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर इन कपल्स की फोटो सामने आई है। इसमें सभी सितारे एक साथ जंगल सफारी का लुत्फ उठा रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर सामने आई इस फोटो में रणबीर कपूर और आलिया खुलकर पोज दे रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपना चेहरा मास्क से छिपाया हुआ है। 
    
फोटो में आलिया भट्ट सपोर्टिंग ब्लैक जैकेट और स्टालिश शेड जींस में दिखाई दे रही हैं। वहीं, रणबीर कपूर ग्रीन ब्लू डेनिम में नजर आ रहे हैं। वहीं, रणवीर सिंह बीन कैप, जैकेट और स्कार्फ में नजर आ रहे हैं।  

जंगलों का किया दौरा
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 29 दिसंबर कोरणथंबोर पहुंचे थे। शुक्रवार को इस कपल ने पाली के जंगलों का दौरा किया। हालांकि, रणबीर और आलिया को बाघ के दीदार नहीं हो पाए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर-दीपिका और रणबीर-आलिया पांच दिन की विजिट पर आए थे। अपने दौरे के आखिरी दिन वह सवाई माधेपोर स्थित कुछ अधिकारियों से भी मिले।

भट्ट और कपूर परिवार भी साथ में
रणथंभौर ट्रिप में पूरा भट्ट और कपूर परिवार शामिल था। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर सहानी ने भी सोशल मीडिया पर ट्रिप की फोटो शेयर की थी। फोटो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का परिवार प्लेन के सामने पोज दे रहा है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें रणबीर कपूर आलिया भट्ट और उनकी मम्मी सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।