लाइव टीवी

Deepika Padukone से Priyanka Chopra तक, Salman Khan ने सरेआम की थी इन 5 अदाकाराओं की बेइज्जती

Updated Aug 26, 2021 | 13:40 IST

Salman Khan Publicly Insulted these Bollywood Actresses: सलमान खान का मजाकिया अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आता है। मगर कई बार उन्होंने पब्लिकली बॉलीवुड अदाकाराओं की बेइज्जती की है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTimes of India
जब पब्लिकली इन अदाकाराओं को Salman Khan ने किया था शर्मिंदा 
मुख्य बातें
  • कई बॉलीवुड अदाकाराओं को सलमान खान पब्लिकली शर्मिंदा कर चुके हैं। 
  • सलमान खान ने पब्लिकली कटरीना कैफ की बेइज्जती की थी। ‌
  • डिप्रेशन को लेकर सलमान खान ने दीपिका पादुकोण का मजाक उड़ाया था।

Salman Khan Publicly Insulted these 5 Bollywood Actresses: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) अक्सर अपने मजाकिया अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं। उनके फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आता है। मगर कई बार उन्होंने अपनी हद पार की है। छोटी-छोटी बातों पर अपना आपा खो देने वाले सलमान खान कई बार पब्लिकली बॉलीवुड अदाकाराओं की बेइज्जती कर चुके हैं। पब्लिक इवेंट हो या सलमान खान का शो कई बार बॉलीवुड अदाकाराओं को सलमान खान द्वारा अपमानित होना पड़ा है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज के नाम शामिल हैं। 

1. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

अपनी फिल्म छपाक के प्रमोशन के लिए दीपिका पादुकोण सलमान खान के सबसे विवादित शो बिग बॉस पर गेस्ट बनकर गई थीं। इस दौरान सलमान खान ने डिप्रेशन का मुद्दा उठाकर दीपिका पादुकोण की बेज्जती की थी। डिप्रेशन को लग्जरी बताते हुए सलमान खान ने यह बयान दिया था कि वह इस लग्जरी को बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। उस‌ समय दीपिका पादुकोण ने सलमान खान की बात को मजाक ही रहने दिया था। 

2. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

एक बार तो सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा के पर्सनल लाइफ पर टिप्पणी की थी। प्रियंका चोपड़ा को कई लोगों के सामने शर्मिंदा होना पड़ा था। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के लिए सलमान खान की फिल्म 'भारत' (Bharat) को रिजेक्ट कर दिया था। इस बात को पब्लिकली उठाकर, सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा की बेइज्जती की थी। उन्हें अपनी फिल्म भारत के ऊपर निक जोनस को चुनने के लिए सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा का मजाक उड़ाया था। 

3. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) 

जब कैटरीना कैफ ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी, तब उनका नाम सलमान खान के साथ जोड़ा जाता था। मगर, कुछ सालों बाद वह रणबीर कपूर को डेट करने लगी थीं। एक‌ बार, सलमान खान ने कैटरीना कैफ को मिस कैटरीना कपूर के नाम से बुलाया था और यह कहा था कि वह और कितना नीचे जाएंगी।

4. कंगना रनौत (Kangana Ranaut)

जब कंगना रनौत अपनी फिल्म पंगा के प्रमोशन के लिए सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस में नजर आई थीं। तब, सलमान खान ने कंगना रनौत को झगड़े करने और कराने में माहिर बताया था। उन्होंने उनकी फिल्म पंगा पर कमेंट करते हुए यह कहा था कि यह उनकी बायोपिक है। 

5. जूही चावला (Juhi Chawla) 

एक बार जूही चावला सलमान खान के शो में नजर आई थीं। तब, सलमान खान ने कहा था कि जूही चावला एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनके साथ सलमान खान ने कभी काम नहीं किया। जिस पर जूही चावला ने यह जवाब दिया कि वह अब काम कर सकते हैं। मगर सलमान खान ने उनकी उम्र के ऊपर मजाक उड़ाते हुए यह कहा था कि जूही चावला उनकी मां का किरदार निभा सकती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।