लाइव टीवी

अर्जुन रामपाल ने 'धाकड़' ही नहीं, इन फिल्मों में भी निभाया है खतरनाक विलेन का रोल

Updated Jan 19, 2021 | 16:50 IST

When Arjun Rampal turns baddie for films: अर्जुन रामपाल 'धाकड़' फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने पहले भी फिल्मों में भी निगेटिव रोल निभाया है।

Loading ...
अर्जुन रामपाल
मुख्य बातें
  • अर्जुन रामपाल एक बार फिर विलेन के रोल में दिखेंगे
  • वह 'धाकड़' फिल्म में विलेन का किरदार प्ले करेंगे
  • एक्टर का 'धाकड़' से फर्स्ट लुक सामने आ गया है

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की 'धाकड़' फिल्म लंबे समय से चर्चा में है। कंगना की इस फिल्म में अर्जुन रामपाल खतरनाक विलेन के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में उनका फर्स्ट लुक सामने आया है, जो काफी रफ एंड टफ लगा रहा है।  'धाकड़' पहली फिल्म नहीं है जिसमें अर्जुन निगेटिव रोल में दिखेंगी। वह पहले भी कई फिल्मों में इस तरह का किरदार निभा चुके हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में। 

धाकड़

अर्जुन रामपाल 'धाकड़' में 'रुद्रवीर' नाम के विलेन का रोल निभा रहे हैं। अर्जुन ने अपने फर्स्ट लुक का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'राक्षस का नया नाम है रुद्रवीर। एक ही समय में कूल भी और खतरनाक भी।' बता दें यह फिल्म इस साल 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ओम शांति ओम

अर्जुन ने साल 2007 में रिलीज हुई 'ओम शांति ओम' में भी विलेना का किरदार प्ले किया था। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म में उनके किरदार का नाम मुकेश मेहरा था। अर्जुन का किरदार फिल्म में शांति यानी दीपिका की हत्या कर देता है। 

रा वन

अर्जुन ने साल 2007 में रिलीज हुई 'ओम शांति ओम' में भी विलेना का किरदार प्ले किया था। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म में उनके किरदार का नाम मुकेश मेहरा था। अर्जुन का किरदार फिल्म में शांति यानी दीपिका की हत्या कर देता है। 

वादा

'वादा' एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म फिल्म थी, जो साल 2005 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अर्जुन रामपाल, जायद खान और अमीषा पटेल ने अहम रोल निभाए थे। वहीं, अर्जुन निगेटिव रोल में नजर आए थे। फिल्म में अचानक अमीषा के किरदार पूजा शर्मा की मौत हो जाती है और फिर कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। 

एक अजनबी

'एक अजनबी' भी साल 2005 में आई थी, जिसमें अर्जुन रामपाल और अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में अर्जुन शेखर वर्मा का रोल अदा किया था, जो किडनैपिंग की साजिश रचता है। यह सस्पेंस-थ्रिलर मूवी दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।